‘बालगोकुलम्’ में सजेगा कृष्ण का बाल रूप, सिवनी के सरस्वती विद्यालय में होंगी 7 रंगारंग प्रतियोगिताएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भैरोगंज में होगा भव्य आयोजन, राधा-कृष्ण वेशभूषा, मटकी फोड़, नृत्य और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रहेंगी आकर्षण
Balgokulam Utsav – सजेगा कृष्ण का बाल रूप, सिवनी के सरस्वती विद्यालय में होंगी 7 रंगारंग प्रतियोगिताएं
Seoni, 03 September 2026
सिवनी यशो:- भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोमवारी चौक भैरोगंज में ‘बालगोकुलम् उत्सव’ ( Balgokulam Utsav) का आयोजन किया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और सांस्कृतिक विरासत की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी।
4 सितंबर को होगा आयोजन
विद्यालय में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। आयोजन में नगर की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाएं भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सहभागिता करेंगी।
इन प्रतियोगिताओं में दिखेगी प्रतिभा
बालगोकुलम् उत्सव ( Balgokulam Utsav) के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें श्री राधा-कृष्ण वेशभूषा, मटकी फोड़, नृत्य, पालना सज्जा, राधा-कृष्ण प्रश्नोत्तरी, कृष्ण पूजन थाली सज्जा और ‘गोविंदा आला’ प्रमुख आकर्षण होंगे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
पंकज दुबे होंगे मुख्य अतिथि
Balgokulam Utsav कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी पंकज दुबे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के सहसचिव नितिन चौधरी करेंगे। वहीं जिला सचिव विनीत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजन सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोमवारी चौक, भैरोगंज, सिवनी में होगा। विद्यालय प्रबंधन ने नागरिकों, अभिभावकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।
यह भी पढ़े :-खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!
आज रात 12 बजे गूंजेगा ‘नंद के घर आनंद भयो’, लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्मेंगे कन्हैया
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी कामना



