राजनीतिसिवनी

सिवनी-छिंदवाड़ा मार्ग तत्काल  सुधारा जाए नहीं तो होगा उग्र आंदोलन-ओम उपाध्याय

सड़क पर गहरे गड्ढों से हो रही है आये दिन दुर्घटनाएँ 

   सिवनी यशो:- सिवनी से छिंदवाड़ा पहुँच मार्ग में जानलेवा गड्डों की वजह से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से आम आदमी चोटिल हो रहे है अनेक व्यक्ति दुर्घटना में काल के गाल में समा गये ।  युवा कांग्रेस नेता ओम उपाध्याय ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मार्ग को सुधारने की मांग की है । ज्ञापन में कहा गया है कि सिवनी से छिंदवाड़ा मार्ग की स्थिती दयनीय अवस्था मेंं पहुँच गयी है । सड़क मार्ग पर इतने बड़े बड़े गड्ढों हो गए हैं कि गड्डों की वजह से अब रोज बड़ी बड़ी दुर्घटना होने लगी हैं । अब तो गड्ढे ही गड्ढे इस सड़क पर हो चुके हैं सड़क बस नाम मात्र की बची है ।
     बारिश के समय मे इन गड्डों में जब पानी जमा हो जाता है तब ये राहगीरों को दिखाई नहीं देते हैं और वाहन चालक सड़क समझ कर चलते हैं और अचानक गड्डों में जाने से बड़ी दुर्घटना हो जाती हैं । युवा कांग्रेस ने कहा है कि आपके द्वारा इस सड़क की गुणवत्ता को लेकर जांच करायी जाये साथ ही इस सड़क को  तत्काल ठीक करने की जरूरत है इसलिए इसे तत्काल ठीक करने की मांग लगातार क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही है । क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है युवा कांग्रेस जिला प्रशासन से यह मांग करती है कि जल्द से जल्द इस सड़क का दुरुस्ती करण किया जाए,  अन्यथा युवा कांग्रेस क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन हेतु विवश होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button