WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित, सिवनी का प्रदर्शन बेहतर

5वीं में 91.67% और 8वीं में 88.45% परिणाम, पिछले वर्ष से सुधार

सिवनी 5वीं 8वीं रिजल्ट

सिवनी यशो:- राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सिवनी जिले का इस वर्ष का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा है।

परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र सिवनी 5वीं 8वीं रिजल्ट जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 5वीं में कुल 21,750 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 19,938 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कक्षा 5वीं का कुल परिणाम 91.67 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं कक्षा 8वीं में 19,371 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 17,134 विद्यार्थी सफल रहे। इस कक्षा का कुल परिणाम 88.45 प्रतिशत रहा।

सिवनी 5वीं 8वीं रिजल्ट – पिछले वर्ष से सुधार

जिले का प्रदर्शन इस वर्ष बेहतर रहा है। कक्षा 5वीं के परिणाम में 1.5 प्रतिशत तथा कक्षा 8वीं के परिणाम में 4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो शिक्षा व्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं।

ऑनलाइन ऐसे देखें परिणाम

सिवनी 5वीं 8वीं रिजल्ट विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक RSKMP Result Portal के माध्यम से अपना रोल नंबर या समग्र आई दर्ज कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

इसके अलावा संस्था प्रमुख भी इसी पोर्टल पर अपनी शाला का विद्यार्थीवार परिणाम देख सकेंगे।

शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के संकेत

जिले के बेहतर परिणाम से यह स्पष्ट होता है कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार का सकारात्मक प्रभाव सामने आ रहा है।

कक्षा 5 वी परिणाम

ब्लॉक कुल उत्तीर्ण प्रतिशत A+ A B+ B
बरघाट 3019 2715 93.82 37 523 989 837
छपारा 2008 1854 88.07 23 415 805 479
घंसौर 1405 1327 99.00 24 262 561 387
धनोरा 2406 2355 93.28 38 485 1057 618
केवलारी 2483 2106 79.37 58 327 720 744
कुरई 1920 1882 98.21 06 287 792 610
लखनादौन 3547 3236 93.64 35 615 1382 982
सिवनी 5223 4463 84.41 66 860 1843 1284
कुल 22011 19938 91.67 282 3774 8149 5941

 

कक्षा 8 वी परिणाम

ब्लॉक कुल उत्तीर्ण प्रतिशत A+ A B+ B
बरघाट 2747 2214 83.64 120 530 753 608
छपारा 1825 1666 94.66 122 511 577 337
घंसौर 1246 1144 92.93 47 301 477 253
धनोरा 2213 2133 98.20 86 605 854 467
केवलारी 2281 1804 82.60 117 434 599 469
कुरई 1710 1582 95.94 45 322 537 504
लखनादौन 3194 2754 88.72 133 732 1093 644
सिवनी 4815 3837 82.98 141 1024 1459 956
कुल 22031 17134 88.45 811 4459 6349 4238

https://www.rskmp.in/result.aspx

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!