धर्ममध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पलारी टेकरी शनिधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा शनिजयंती महापर्व

विधायक दिनेश राय मुनमुन करेंगे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

🪔 पलारी टेकरी शनिधाम में धूमधाम से मनाया जाएगा शनिजयंती महापर्व 🪔

✨ विधायक दिनेश राय मुनमुन करेंगे विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण ✨


Seoni 12 May 2026
सिवनी यशो:- पलारी टेकरी स्थित प्रसिद्ध शनिधाम मंदिर में शनिजयंती महापर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा मंदिर परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। आयोजन समिति ने जिलेभर के श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन शनि जयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन शनि जयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। महापर्व पर भगवान शनिदेव का विशेष श्रृंगार किया गया।

🔱 वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा अभिषेक एवं सुंदरकांड पाठ

कार्यक्रम की मंगल बेला में सर्वप्रथम भगवान शनिदेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात जनमानस की सुख-समृद्धि एवं बाधा निवारण हेतु सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। तत्पश्चात शनिधाम पलारी टेकरी में दोपहर 3:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालुजन प्रसादी ग्रहण करेंगे।

सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन शनि जयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन शनि जयंती पर पलारी टेकरी शनिधाम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

 

🌿 धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा शनिधाम

आयोजन समिति के अनुसार शनिधाम पलारी टेकरी वर्तमान में निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा यहां प्राकृतिक सौंदर्य, श्रद्धालुओं की सुविधा, आमोद-प्रमोद एवं धार्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंदिर परिसर, पहुंच मार्ग एवं नक्षत्र वाटिका बच्चों के मनोरंजन, सुंदर वृक्षारोपण अन्य स्थलों का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। यह स्थल एक रमणीय पहाड़ी के रूप में विकसित किया गया है।

🏗️ शनि जयंती पर होगा लोकार्पण एवं भूमिपूजन

आयोजन समिति ने बताया कि विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा शनिधाम मंदिर के विकास में निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शनि जयंती पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु टीनशेड, सार्वजनिक गार्डन का लोकार्पण एवं अतिरिक्त कक्ष तथा तोरण द्वारा का भूमि पूजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिसेन एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन की उपस्थिति में संपन्न होगा।

🏛️ सांसद निधि से सांस्कृतिक भवन का हुआ निर्माण

शनिधाम पहाड़ी के सुव्यवस्थित विकास से प्रभावित सांसद श्रीमती भारती पारधी द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उनके द्वारा सांसद निधि से सांस्कृतिक भवन प्रदान किया गया है जिसका सुंदर निर्माण किया गया है और जो इस स्थल को व्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण है।

🕉️ महंत रामपुरी जी महाराज के सानिध्य में होंगे धार्मिक आयोजन

यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन महंत रामपुरी जी महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन पंडित अंशु तिवारी, पंडित शिवप्रसाद मिश्रा एवं पंडित अभिषेक तिवारी की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक कराया जाएगा।

🌸 महिलाओं द्वारा होगा वट सावित्री पूजन एवं रामायण मंडल

शनिजयंती महापर्व के अवसर पर सौभाग्यवती महिलाओं द्वारा पति की दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना के लिए वट सावित्री पूजन किया जाएगा। साथ ही महिला समिति द्वारा रामायण मंडल का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

🎶 भजन संध्या और देवी जागरण की होगी विशेष प्रस्तुति

श्रद्धालुओं के लिए शाम को भव्य भजन संध्या एवं देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक अकेला द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर रहेगा।

🙏 ट्रस्ट एवं भंडारा समिति ने की उपस्थिति की अपील

समस्त धार्मिक एवं विकास कार्यों के अवसर पर ट्रस्टी संतोष अग्रवाल एवं भंडारा समिति ने जिलेभर के श्रद्धालु भक्तों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

https://www.abplive.com/lifestyle/religion/shani-jayanti-2025-may-27-puja-vidhi-shubh-muhurat-and-samagri-list-here-in-hindi-2947951

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button