खेलमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विवेकानंद जयंती पर मैराथन दौड़ सिवनी विधायक ने दिखाई हरी झंडी

अभाविप ने युवा दिवस पर युथ मैराथन दौड़ सहित अनेक प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Seoni 13 January 2025
सिवनी यशो:- विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव सोच खेलो भारत अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई सिवनी के तत्वाधान में युथ मैराथन दौड़ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालें विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। मैराथन दौड़ को विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रारंभ किया गया।

समापन अवसर पर अभाविप सिवनी विभाग के विभाग संगठन मंत्री गौरव शुक्ला, महाकौशल प्रांत के मंत्री मोहित ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की युवाओं के प्रति गहरी सोच और चिंतन है। खेलो भारत प्रधानमंत्री की युवाओं के लिए ऐसी सोच है जिससे युवाओं में खेलों के माध्यम से नई ऊर्जा का संचार हो क्योंकि 2047 का नया भारत बनाने में युवाओं की महती भूमिका होने वाली है। कार्यक्रम को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ युवाओं को खेल गतिविधियो ंसे भी जुडऩा जरूरी है।

  कार्य क्रम में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सदस्य हरीश तिवारी, ऋषभ चौरसिया, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हर्ष अग्रवाल, विभाग संयोजक नितिन जी, विभाग छात्रा प्रमुख नेहा कश्यप, नगर मंत्री सुजल मिश्रा, भाग संयोजकक ुणाल, नगर सह मंत्री सजल ठाकुर, हरीओम, निकीता, शेकी उपाध्याय, आदित्य बघेल, केशव दुबे, उमेश, दुबे लाल, पूनम, अम्रिता, पिं्रश चंद्रवंशी, शिवम, रसल, प्रियांशु एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!