खेलमध्यप्रदेशसिवनी

हॉकी की नर्सरी में देश की टीम में दिखाएंगी खेल, 15 जनवरी से होगा अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट

Seoni 13 January 2025
सिवनी यशो:-हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाली सिवनी के जिला मुख्यालय के पुलिस ग्राउंड में 15 जनवरी से अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट (All India Hockey Tournament) आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश के हर हिस्से की टीमें भाग लेंगी। जो नॉकआउट पद्धति से होगा।
आयोजन समिति के सचिव संत सिंह राजपूत ने बताया कि यह टूर्नामेंट स्व देवेंद्र सिंह राजपूत, यावेश होलू एवं आदिल रशीद खान की स्मृति में आयोजित हैं। जो डे नाइट होगा।

इसमें नॉकआउट पद्धति से सेवन ए साइड मैच होंगे। इसमें जिले की पांच टीमों के अलावा मुंबई, झांसी, औरंगाबाद, रायपुर, भोपाल, इटारसी, मंदसौर, जबलपुर बालाघाट, कटनी, नागपुर अमरावती, गोंदिया, नांदेड़, ब्रह्मपुरी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर नरसिंहपुर एवं सागर सहित अन्य टीमें भाग लेगी। प्रत्येक टीम में अधिकतम 10 खिलाड़ी ही रहेंगे। समिति सचिव ने बताया कि सभी टीम 14 जनवरी तक सतीश राजपूत एवं दिनेश उसेराठे के पास खिलाड़ी की सूची जमा हो जाएगी। टूर्नामेंट के दौरान 21 एवं 22 जनवरी को सीनियर हॉकी खिलाड़ी (उम्र 50 वर्ष)की टीम में भी अपने मैच खेलेंगी इसमें नागपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं सिवनी की टीम में शामिल है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!