वनों की सुरक्षा परमात्मा के हवाले और सरकार से ले रहे मोटा वेतन
वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, सागौन की तस्करी करते हुये पिकअप और बुलेरों हुये जप्त
Seoni 13 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी दक्षिण वन मंडल के परिक्षेत्र केवलारी में वनों की अवैध कटाई धड़ल्ले से चल रही है जिससे संबंधित शिकायते लंबे समय से सामने आ रही है परंतु विभागीय जिम्मेदार परिक्षेत्र अधिकारी वन संपदा को बचाने के लिये कोई ठोस कार्यवाही करने के वजाए परमात्मा सब देख रहा है कह कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे है । वनों की सुरक्षा परमात्मा के हवाले कर सरकार से वेतन पूरा लेते रहे । इस मामले में पिछले दिनों अवैध तस्करी की पर वन परिक्षेत्र के बेतुके जबाव पर उच्चाधिकारियों से बात की गयी थी जिसके बाद हुई कार्यवाही में पाया गया कि बेसकीमती सागौन की तस्करी पिकअप और बुलेरों जैसी गाडिय़ों में दिलेरी से की जा रही है ।
संभावना तो यह भी है कि परमात्मा के भरोसे छोडऩे वाले वन परिक्षेत्र अधिकारी की इस प्रकार की तस्करी पर मौन स्वीकृति कुछ राज दबाएं हुए है ।
जानकारी के अनुसार रबिवार देर रात वन विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार.पर कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन की कटाई और परिवहन करने वाले तस्करों की घेराबंदी कर कार्यवाही की गयी है । वन विभाग की टीम ने अवैध सागौन तस्करी करते पिकअप और बोलेरो वाहन को जप्त किया है।
इन दोनों वाहनों से सागौन की सिल्लियां और कटाई के औजार बरामद हुए हैं। इस कार्रवाई में 01 आरोपी गिरफ्तार हुआ है अन्य कई आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल वन विभाग की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ व पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।




