सिवनी यशो:- सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन आज से अपने विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो अभियान के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का साइकिल से जनसंपर्क अभियान शुरू किया है सिवनी जिला मुख्यालय के शुक्रवारी स्थित राम मंदिर में प्रभु राम के दर्शन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे एवं नगर मंडल के पदाधिकारियों ने दिनेश राय मुनमुन की साइकिल यात्रा को प्रारंभ कराया भगवान श्री राम का आशीर्वाद लेने के पश्चात मंदिर के पुजारी द्वारा विधायक की जनसंपर्क साइकिल यात्रा के दौरान शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का तिलक वंदन कर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का कहना है कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से युवाओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि स्वास्थ्य के लिए साइकिल से चलना प्रारंभ करें और यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होने के साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी लाभदायक है साथ ही इससे राष्ट्रीय संपत्ति की बचत होती है।
श्री राय आज अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान डोरली छतरपुर सहित अनेक ग्रामों के दौरा करेंगे डोरली छतरपुर यात्रा पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
श्री राय ने इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा की और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए उनके प्रवास के दौरान उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की



