क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज बरघाट बंद का एलान?

पीडि़त परिवार पुलिस कार्यवाही से संतुष्ट

सिवनी यशो:- बरघाट नगर में आदिवासी युवक की पिटाई के मामले को लेकर आदिवासी समाज द्वारा आज 22 फरवरी गुरूवार को बरघाट नगर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है वहीं एक आटो के माध्यम से बरघाट बंद का एलान किया गया है । जबकि इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी कार्यवाही को लेकर पीडित आदिवासी परिवार संतुष्ट है और पीडि़त परिवार द्वारा कहा गया है कि पुलिस प्रशासन हमारा पूरा सहयोग कर रहा है, और हमें न्याय मिल रहा है । आंदोलन प्रदर्शन राजनैतिक लाभ के लिये किया जा रहा है जिसमें हम सहभागी नहीं होंगे ।

आंदोलन अवांछित

वहीं पराक्रम जनसेवी संस्थान, भारतीय संविधान बचाओ अभियान, राष्ट्रीय पर्यावरण बचाओ अभियान के संस्थापक शरद कुमरे ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में कहा है कि श्रीमती पुष्पा तेकाम और संतोष काकोडिय़ा को न्याय दिलाने हेतु अजाक थाना सिवनी ने प्रभावी कार्यवाही की इसके लिय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस अधीक्षक सिवनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अजाक थाना सिवनी बधाई, धन्यवाद और आभार के पात्र है । श्री कुमरे ने कहा है कि इस प्रकरण में जब पुलिस प्रशासन वांछित और प्रभावी कार्यवही कर चुकी है तो अब सत्याग्रह, आंदोलन, प्रदर्शन दूसरे मुद्दे के लिये शांतिपूर्ण अहिंसात्मक और गैर राजनैतिक तरीके से करना चाहिये इससे समाज को बड़ी तकात मिलेगी । श्री कुमरे ने बरघाट प्रकरण में आंदोलन को अवांछित बताया है ।
प्रशासन द्वारा भी बंद की अनुमति नहीं दी गयी है वहीं इस मामले को लेकर आंदोलन करने की घोषणा कर चुके है और बरघाट नगर में एक आटो के माध्यम से आज 22 फरवरी को बंद का एलान किया गया है । बंद का एलान कौन कर रहा है यह स्पष्ट नहीं है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button