सिवनीमध्यप्रदेश
अफवाह से मचा हड़कंप: पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लंबी कतारें, बरघाट में बुलानी पड़ी पुलिस
सुबह 10 बजे के बाद बढ़ी भीड़, कई पंपों पर खत्म हुआ डीजल
सिवनी पेट्रोल पंप भीड़ – अफवाहों के बीच किसानों ने किया स्टॉक, गैस सिलेंडर के लिए भी लगी लाइन
सिवनी/बरघाट यशो : – जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने बुधवार को पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ जमा कर दी। सुबह से ही सिवनी पेट्रोल पंप भीड़ के दृश्य दिखाई देने लगे, वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जो 10 बजे के बाद और लंबी होती चली गईं।

बरघाट में बिगड़े हालात
बरघाट में दो पंपों पर डीजल खत्म हो गया, जबकि एक अन्य पंप पर पेट्रोल भी खत्म हो गया। इसके बाद एकमात्र पंप पर भारी भीड़ लग गई और पुलिस बुलानी पड़ी।
- बाइक: 200 रुपये तक पेट्रोल
- फोरव्हीलर: 1000 रुपये तक डीजल
किसानों की बढ़ी चिंता
रबी फसल कटाई के चलते किसान डीजल का स्टॉक कर रहे हैं और कई किसानों ने एडवांस में भुगतान तक कर दिया है।
गैस सिलेंडर के लिए भी लाइन
एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए भी लोगों की भीड़ देखने को मिली।
प्रशासन का बयान
प्रशासन और पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।






