मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ: मुख्यमंत्री मोहन यादव

सहस्त्र चंडी महायज्ञ में सपत्नीक शामिल हुए, 3200 श्रद्धालुओं संग दी पूर्णाहुति

सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मोहन यादव

Chhindwara March 26, 2026
छिंदवाड़ा यशो :- सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व बताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन धन्य हो जाता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव सिहोरामाल स्थित रामेश्वरम धाम में आयोजित सहस्त्र चंडी महायज्ञ के समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे।

 यज्ञ से मिलती है सुख-समृद्धि

उन्होंने कहा कि यज्ञ में सहभागी होकर व्यक्ति अपने जीवन में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करता है तथा यश, सुख और समृद्धि की कामना करता है। ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति के प्रति आस्था को मजबूत करते हैं।

गीता के उपदेशों को अपनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने भगवद्गीता के उपदेशों को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विक्रम संवत 2083 की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है और निडरता के साथ आगे बढ़ रहा है।

 बड़े पुण्य से मिलता है मानव जीवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में बड़े पुण्य और देवताओं की कृपा से मनुष्य का शरीर प्राप्त होता है, जो पंचतत्वों से निर्मित होता है।

उन्होंने बताया कि पांच कर्मेन्द्रियां और पांच ज्ञानेन्द्रियां मिलकर जीवन को संचालित करती हैं और सात्विक भाव से कार्य करने पर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

 3200 श्रद्धालुओं के साथ दी पूर्णाहुति

सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मोहन यादव सपत्नीक शामिल हुए और लगभग 3200 श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूर्णाहुति दी।

इस दौरान उन्होंने संतश्री विवेक जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा यज्ञ स्थल की परिक्रमा भी की।

भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना

सहस्त्र चंडी महायज्ञ में मोहन यादव मुख्यमंत्री ने सिहोरामाल स्थित भगवान शंकर के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं कीं।

✨ सनातन संस्कृति की आस्था और ऊर्जा का महापर्व ✨

https://sanatankultura.com/?page_id=3766&lang=en

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button