WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी रेलवे विकास को मिली रफ्तार, GM का दौरा और बड़ा मंथन

कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस—जनप्रतिनिधियों ने रखीं अहम मांगें

GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा – कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधाओं पर बड़ा मंथन

Seoni 24 April 2026 सिवनी यशो:- सिवनी रेलवे स्टेशन पर आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश का दौरा कई मायनों में अहम साबित हुआ। हालांकि उनका आगमन निर्धारित समय दोपहर 12 बजे के बजाय करीब 3 घंटे की देरी से हुआ, फिर भी इस दौरान हुई बैठक और निरीक्षण ने सिवनी के रेल विकास को नई दिशा देने की उम्मीद जगाई है।

निरीक्षण और संवाद: विकास पर सीधा फोकस

महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, ट्रैक और रेलवे संरचना का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर अलग-अलग समय पर चर्चा की।
बैठक में रेलवे अधोसंरचना को मजबूत करने, रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने और यात्री सुविधाओं को उन्नत करने पर गंभीर मंथन हुआ।

यह भी पढ़े :-  26 फरवरी को प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसेंगि के माध्यम से करेंगे सिवनी रेलवे स्टेशन विकास कार्यो का शिलान्यास

तरुण प्रकाश रेलवे दौरा - सिवनी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते महाप्रबंधक तरुण प्रकाश
GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा  -सिवनी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण और बैठक के दौरान

“सांसद श्रीमती भारती पारधी ने जीएम के सिवनी पहुँचने पर भेंट की और हुई चर्चा के बाद कहा है कि   आज सिवनी रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट कर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस दौरान रेलवे समिति के सभी वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनके सुझावों ने चर्चा को और अधिक प्रभावी बनाया।
बैठक में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, रेल कनेक्टिविटी के विस्तार एवं यात्रियों की सुविधाओं के उन्नयन जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। हमारा संकल्प है कि क्षेत्रीय विकास को गति देने के साथ परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ एवं प्रभावी बनाया जाए।”

उद्घाटन और तकनीकी समीक्षा

 GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा के दौरान सिवनी में नवनिर्मित अधीनस्थ सह ट्रैक मशीन विश्राम गृह का उद्घाटन किया, जिसे रेल संचालन को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर आयोजित इंजीनियरिंग प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ट्रैक का निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तरुण प्रकाश रेलवे दौरा - सिवनी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते महाप्रबंधक तरुण प्रकाश
GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा -सिवनी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण और बैठक के दौरान

यह भी पढ़े :- रेलवे संघर्ष समिति का सवाल – पेंचवेली एक्सप्रेस मंडला फोर्ट में पार्क हो सकती है तो संचालित क्यों नहीं?

 हालिया घटना के बाद सख्ती

हाल ही में शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस के एक पहिए के नैनपुर-केवलारी रेलखंड में उतरने की घटना के बाद इस निरीक्षण को और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
 GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा ने इस रेलखंड का विशेष निरीक्षण कर ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम, प्वाइंट-क्रॉसिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों से घटना के कारणों और सुधारात्मक कदमों की जानकारी लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि रेल संरचना के अनुरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तरुण प्रकाश रेलवे दौरा - सिवनी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते महाप्रबंधक तरुण प्रकाश
GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा -सिवनी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण और बैठक के दौरान

“यात्री सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता”

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दो टूक कहा कि यात्रियों की सुरक्षा भारतीय रेल की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने ट्रैक, सिग्नलिंग और तकनीकी व्यवस्थाओं की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने की बात कही।

यह भी पढ़े :-  हर भ्रष्टाचारी सीखचों के पार होगा, ये मोदी की गारंटी है –  विष्णुदत्त शर्मा

 जनप्रतिनिधियों की मांगें और उम्मीदें

सिवनी-बालाघाट सांसद भारती पारधी सहित जनप्रतिनिधियों ने रेल सेवाओं के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं की मांग रखी।

सांसद पारधी ने कहा कि यह बैठक क्षेत्रीय विकास और परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि सिवनी में रेल सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए आवश्यक है।

रेल विकास की नई उम्मीद

इस GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा को सिवनी के रेल विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बैठक में हुई चर्चाएं जमीनी स्तर पर कब तक उतरती हैं और सिवनी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी व सुविधाएं कब तक मिलती हैं।

 ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

सिवनी, 24 अप्रैल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के सिवनी आगमन पर ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति, सिवनी द्वारा रेलवे सुविधाओं के विस्तार को लेकर स्टेशन पर ज्ञापन सौंपा गया।

यह भी पढ़े :- ब्रॉडगेज संघर्ष समिति ने रेलमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा  अवसर पर ब्रॉडगेज संघर्ष ज्ञापन में समिति ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं, जिनमें—

  • मंडला, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, आमला रेल मार्ग का दोहरीकरण
  • बिलासपुर, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा होते हुए उज्जैन तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करना
  • जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट, जबलपुर-अजमेर दयोदय, मुंबई-नागपुर सेवाग्राम, रीवा-पुणे सहित अन्य ट्रेनों को नैनपुर-सिवनी होते हुए चलाने की मांग
  • पलारी, कपूर्दा, चौरई में ट्रेनों का स्टॉपेज
  • सिवनी स्टेशन पर नई बिल्डिंग, रिटायरिंग रूम और डॉरमेट्री शीघ्र शुरू करना
  • प्लेटफॉर्म 02, 03, 04 पर स्टोन कोटा और प्लेटफॉर्म 01 पर लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने की मांग
  • बरघाट रोड रेलवे क्रॉसिंग पर शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण

समिति का कहना है कि इन मांगों के पूर्ण होने से सिवनी-बालाघाट क्षेत्र की कनेक्टिविटी महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से मजबूत होगी।

GM तरुण प्रकाश रेलवे दौरा अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस, राष्ट्रीय महासचिव अतुलचंद मालू, उपाध्यक्ष ठाकुर जयप्रकाश परिहार, प्रवक्ता राजिक अकील, जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह जाडेजा सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

फोटो वीडिओ हरिओम सोनी दैनिक यशोन्नति सिवनी

https://indiarailinfo.com/blog/post/7207119

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!