मध्यप्रदेशसिवनी

कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक

राजस्व न्यायालयों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

 Seoni Revenue Review Meeting
लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई और स्वामित्व योजना के कार्यों में तेजी के निर्देश

Seoni 10 March 2026
सिवनी यशो:-  जिले में Seoni Revenue Review Meeting के तहत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने न्यायालयवार दर्ज एवं निराकृत मामलों की प्रगति का अवलोकन किया तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर ने साइबर तहसील की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, डायवर्जन सहित अन्य राजस्व मामलों को निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने पर जोर दिया।

Seoni Revenue Review Meeting Collector Sheetla Patle review meeting
Seoni Revenue Review Meeting में अधिकारियों को निर्देश देतीं कलेक्टर शीतला पटले।

अतिक्रमण मामलों में सख्ती के निर्देश

 Seoni Revenue Review Meeting में शासकीय एवं निजी भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

प्राकृतिक आपदा राहत प्रकरणों की भी समीक्षा

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति से संबंधित राहत प्रकरणों की स्थिति का भी अवलोकन किया और वित्तीय वर्ष की समाप्ति को ध्यान में रखते हुए लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

स्वामित्व योजना और डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी

बैठक में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आरओआर एंट्री, प्रकाशन और रिकार्ड दुरुस्तीकरण के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, राजस्व रिकार्ड के डिजिटाइजेशन और राजस्व वसूली में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!