WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीखेलमध्यप्रदेश

कबड्डी में सिवनी का जलवा: महिला-पुरुष दोनों वर्गों में जीता खिताब

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीमों को मिले 21-21 हजार रुपये और ट्रॉफी

Seoni Kabaddi Competition
Seoni 10 March 2026
सिवनी यशो:- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से नगर मिशन स्कूल मैदान में Seoni Kabaddi Competition का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
Seoni Kabaddi Competition Winners MLA Dinesh Rai Munmun
नगर मिशन स्कूल मैदान में आयोजित Seoni Kabaddi Competition में महिला और पुरुष वर्ग की विजेता टीमों को पुरस्कार देते विधायक दिनेश राय मुनमुन।

महिला और पुरुष दोनों वर्गों में सिवनी जनपद की जीत

प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में सिवनी जनपद की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Seoni Kabaddi Competition में पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई।

बरघाट और केवलारी रही उपविजेता

महिला वर्ग में बरघाट तथा पुरुष वर्ग में केवलारी की टीम उपविजेता रही। दोनों टीमों को 11-11 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विधायक ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि कबड्डी केवल शारीरिक शक्ति का खेल नहीं बल्कि मानसिक सूझबूझ का भी खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों को उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर शीतला पटले और जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह के निर्देशन में आयोजित Seoni Kabaddi Competition
प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!