WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
सिवनीमध्यप्रदेश

Seoni Wheat Crop Fire : नरवाई की आग से किसान बर्बाद: 2.5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

लखनवाड़ा के भाटीवाड़ा में फसल में आग, किसान ने थाने में दी शिकायत

Seoni Wheat Crop Fire की घटना में जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीवाड़ा में एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

सिवनी यशो:- सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटीवाड़ा में बुधवार को गेहूं की खड़ी फसल (Seoni Wheat Crop Fire) में आग लगने से एक किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग की चपेट में आकर करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, वहीं खेत में रखे प्लास्टिक के पाइप भी जल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भाटीवाड़ा निवासी किसान तेजराम पिता मूरतलाल सनोडिया (51 वर्ष) ने लखनवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका खेत मंडवा रोड स्थित पटवारी हल्का नंबर 16, खसरा नंबर 152/1 रकबा 1.68 हेक्टेयर में स्थित है, जहां गेहूं की फसल लगी हुई थी।

Seoni Wheat Crop Fire
Seoni Wheat Crop Fire – भाटीवाड़ा गांव में आग से जली गेहूं की फसल का दृश्य

नरवाई जलाने से आग फैलने का आरोप

किसान के अनुसार उसके खेत के पास ही बैजनाथ बघेल का खेत है, जहां सरसों की फसल कटने के बाद नरवाई पड़ी हुई थी। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे बैजनाथ बघेल ने अपने खेत में पड़ी नरवाई में आग लगा दी। तेज हवा के कारण आग फैलते हुए तेजराम के खेत तक पहुंच गई और गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

50 क्विंटल गेहूं और पाइप जलकर नष्ट – Seoni Wheat Crop Fire

आग लगने से करीब ढाई एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई, जिससे लगभग 50 क्विंटल गेहूं का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा खेत में रखे प्लास्टिक के 8 पाइप भी आग में जलकर नष्ट हो गए।

ग्रामीणों ने मशक्कत कर बुझाई आग

घटना की जानकारी मिलने पर लोकेश यादव और विनोद सनोडिया सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

किसान ने थाने में दी शिकायत

पीड़ित किसान ने लखनवाड़ा थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति, हर्जाना दिलाने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://www.patrika.com/chhindwara-news/fire-in-the-field-5879850

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!