मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विकास सलाहकार समिति के सुझावों से सिवनी को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री करण सिंह वर्मा

पेंच परियोजना की नहरों का काम शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, लंबित राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण पर जोर

लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर

Seoni December 13, 2025
सिवनी यशो:- राजस्व मंत्री एवं सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में गठित विकास सलाहकार समिति का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी एवं प्रबुद्ध नागरिकों के सुझावों के माध्यम से जिले के सर्वांगीण विकास को नई दिशा और गति देना है। समिति से प्राप्त सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाया जाएगा, जिससे शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

मंत्री श्री वर्मा शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष, सिवनी में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

“Minister Karan Singh Verma addressing Seoni District Development Advisory Committee meeting”
विकास सलाहकार समिति के सुझावों से सिवनी को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री करण सिंह वर्मा

जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले,  भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

पेंच परियोजना की नहरों में तेजी लाने के निर्देश

मंत्री श्री वर्मा ने जल संसाधन विभाग से जिले में नहरों के माध्यम से हो रही सिंचाई गतिविधियों की जानकारी लेते हुए किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से पेंच परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन नहरों के कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

“Minister Karan Singh Verma addressing Seoni District Development Advisory Committee meeting”
विकास सलाहकार समिति के सुझावों से सिवनी को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री करण सिंह वर्मा

राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा

बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार सहित सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने को कहा।

विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों की समीक्षा

मंत्री श्री वर्मा ने जिले में उद्योग स्थापना,

कृषि विकास,

सिंचाई विस्तार,

रोजगार सृजन,

शिक्षा,

स्वास्थ्य एवं

अधोसंरचना विकास सहित अन्य विकास संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान समिति सदस्यों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने पिछले दो वर्षों में जिले में सड़कों,

पुल-पुलियों,

विद्यालयों,

छात्रावासों,

मेडिकल कॉलेज,

पेयजल,

विद्युत तथा रोजगार सृजन से जुड़ी विभागीय उपलब्धियों की भी समीक्षा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों की सराहना की।

https://www.krishakjagat.org/news/flower-cultivation-should-be-encouraged-in-religious-areas-divisional-commissioner-mr-singh/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!