Tue, 20 Oct 2026 | 04:37:30 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

छपारा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, महिला मजदूर की मौत, चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / May 15, 2026 01:08 am / Post views : 59

छपारा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, महिला मजदूर की मौत, चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़
शेयर करें:

 छपारा दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

छपारा यशो:- नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रात्रि लगभग 11 बजे चीख पुकार से माहौल गूंज उठा। एक अचानक हुई हृदयविदारक घटना में पति ने पत्नी को, बच्चों ने मां को और रिश्तेदारों ने अपने अपनों को खोने का शोक और ग़म झेला। दरअसल लालमाटी वार्ड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ आवास योजना के तहत बन रहे एक मकान की दीवार गिरने से एक महिला मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई।

[caption id="attachment_45530" align="aligncenter" width="150"]छपारा दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत छपारा दीवार गिरने से महिला मजदूर की मौत, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस टीम।[/caption]

 भीषण गर्मी के कारण रात में चल रहा था काम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिन के समय अत्यधिक तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए रेत ढुलाई और निर्माण का कार्य रात्रि में किया जा रहा था। यह हादसा बुधवार 13 मई की रात्रि लगभग 9:30 बजे घटित हुआ।

 निर्माणाधीन दीवार बनी काल

नगर के संजय कॉलोनी वार्ड, जो एन एच 44 फोरलेन बायपास अंडरब्रिज के समीप स्थित है, वहाँ की निवासी 35 वर्षीय संगीता तेकाम (पति सुदेश तेकाम) मजदूरी का कार्य अन्य मजदूरों के साथ कर रही थीं। कार्य के दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार का एक बड़ा हिस्सा महिला के ऊपर गिर गया।

आनन-फानन में महिला को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

अगले दिन गुरुवार 14 मई को सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला का परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर बताया जा रहा है।

संगीता अपने पीछे चार छोटे बच्चे छोड़ गई हैं। पति भी दिहाड़ी मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है, जिसके कारण अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

 पुलिस कार्यवाही जारी

घटना की सूचना मिलते ही छपारा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जाँच और विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

 एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार, चार मासूम बच्चों के सिर से उठ गया मां का साया

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें