Tue, 20 Oct 2026 | 10:47:41 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

बरघाट में धान को मिली बारिश से राहत

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 03, 2025 12:24 pm / Post views : 571

बरघाट में धान को मिली बारिश से राहत
शेयर करें:
Seoni 03  September 2025 सिवनी यशो:- महाकौशल प्रांत में मानसून सक्रिय है और सिवनी जिले में लगातार बारिश का दौर जारी है। भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 01 जून से 02 सितम्बर 2025 तक जिले में 1062.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। विकासखंडवार वर्षा (01 जून – 02 सितम्बर 2025)
  • सिवनी – 894.2 मिमी.

  • कुरई – 731.7 मिमी.

  • बरघाट – 973.4 मिमी.

  • केवलारी – 1364.4 मिमी.

  • छपारा – 1013.5 मिमी.

  • लखनादौन – 1046.6 मिमी.

  • धनौरा – 1007.4 मिमी.

  • घंसौर – 1571.0 मिमी.

जिले में अब तक कुल 8501.9 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक 9353.4 मिमी. वर्षा हुई थी।

बरघाट में धान की खेती को मिली राहत

बरघाट क्षेत्र जिले का धान का मुख्य उत्पादक क्षेत्र है। किसान लगातार कम बारिश से चिंतित थे और धान का परहा लगाने में पिछड़ गये थे। इस बार हुई लगातार वर्षा से किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब धान की फसल पर्याप्त नमी मिलने से अच्छी स्थिति में रहने की संभावना है। किसान बिजली आपूर्ति में भी सुधार की मांग कर रहे थे, जिससे खेतों में सिंचाई सुविधाजनक बन सके।

अन्य फसलों पर सावधानी

जहाँ एक ओर प्रमुख नदियाँ वैनगंगा और पेंच को राहत मिली है, वहीं कुछ क्षेत्रों में मक्का, सोयाबीन और अन्य खरीफ फसलें अब अधिक बारिश से प्रभावित हो सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों को फसल की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भीमगढ़ डेम और नदियों का जलस्तर

बरसात से जिले की प्रमुख नदियाँ वैनगंगा और पेंच लबालब हो गई हैं। भीमगढ़ डेम में पर्याप्त जलभराव हो चुका है, जिससे आने वाले समय में सिंचाई की संभावनाएँ मजबूत होंगी।

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। नागरिकों और किसानों को सतर्क रहने के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

स्रोत:-

https://mausam.imd.gov.in/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें