छात्र हितों की अनदेखी का आरोप
छात्रों ने बताया कि शिक्षक श्री जुम्भारे द्वारा गणित विषय की पढ़ाई बड़े लगाव और रुचि से कराई जाती है। लेकिन बिना किसी तथ्यात्मक जांच के, सिर्फ एक झूठी शिकायत के आधार पर उनका तबादला कर दिया गया। इससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़े :- सफलता की कहानी : दिल्ली विश्वविद्यालय में चयनित रंजीत यादव – प्रेरणादायक कहानीग्रामीणों ने जताई नाराजगी
ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय के अधिकांश शिक्षक समय पर नहीं आते, लेकिन श्री जुम्भारे अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभाते हैं। वे सिर्फ शिक्षक नहीं बल्कि छात्रों के हितैषी और मार्गदर्शक हैं। यदि स्थानांतरण वापस नहीं लिया गया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। यह भी पढ़े :- प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुपर 100 योजना – देश के श्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश हेतु नि:शुल्क कोचिंगविद्यालय प्राचार्य ने भी की शिक्षक की प्रशंसा
विद्यालय प्राचार्य ने दैनिक यशोन्नति से बातचीत में कहा कि –
“श्री जुम्भारे एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक हैं। मैं स्वयं अधिकारियों से निवेदन कर चुका हूँ कि उनका स्थानांतरण रोका जाए।”
सहायक आयुक्त का आश्वासन
सहायक आयुक्त अमरसिंह उईके ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि —
“हम इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं। स्थानांतरण आदेश की समीक्षा की जाएगी और यदि अनियमितता पाई जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई कर शिक्षक को यथावत रखा जाएगा।”
[pdf-embedder url="https://dainikyashonnati.com/storage/2025/07/3.pdf"]