नेशनल में चमकी सिवनी की बेटियां, एक अंक से चूका गोल्ड
किकबॉक्सिंग में सिवनी की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, अनुप्रिया कौरव ने जीता सिल्वर मेडल
“सिवनी की बेटियों का कमाल… नेशनल में लहराया परचम, अनुप्रिया ने जीता सिल्वर”
सिवनी किकबॉक्सिंग सिल्वर मेडल -एक अंक से चूका गोल्ड – लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
Seoni 02 April 2026
सिवनी यशो:- चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित खेलो इंडिया अस्मिता वूमेंस नेशनल किकबॉक्सिंग लीग 2025–26 में सिवनी की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। अनुप्रिया कौरव सिवनी किकबॉक्सिंग सिल्वर मेडल विजेता का जिले में शानदार स्वागत किया गया ।

अनुप्रिया कौरव ने जीता सिल्वर
प्रतियोगिता में अनुप्रिया कौरव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अनुप्रिया कौरव सिवनी किकबॉक्सिंग सिल्वर मेडल विजेता का जिले में शानदार स्वागत किया गया ।
उन्होंने फाइनल मुकाबले में कड़ा संघर्ष किया और मात्र एक अंक के अंतर से गोल्ड मेडल से चूक गईं। इस उपलब्धि पर उन्हें 10,000 की नगद पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई।
अन्य खिलाड़ियों का भी सराहनीय प्रदर्शन
ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी एवं अनन्या साहू ने अपने पहले नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।
नेशनल स्तर तक पहुंचना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।
वेस्ट ज़ोन से किया था क्वालिफाई
इन खिलाड़ियों ने इंदौर में आयोजित वेस्ट ज़ोन किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल लीग के लिए क्वालिफाई किया था और चेन्नई में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
लौटने पर हुआ भव्य स्वागत
चेन्नई से लौटने पर सिवनी में इन प्रतिभाशाली बेटियों का भव्य स्वागत किया गया। खेलप्रेमियों और नागरिकों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन कर उत्साहवर्धन किया।अनुप्रिया कौरव सिवनी किकबॉक्सिंग सिल्वर मेडल विजेता की सराहना करते हुये उत्साहवर्धन किया
प्रतियोगिता में बड़ा पुरस्कार
खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत इस वर्ष लगभग 20.14 लाख की नगद पुरस्कार राशि निर्धारित की गई, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक रहा।
मुख्य बातें
- सिवनी की बेटियों का नेशनल में शानदार प्रदर्शन
- अनुप्रिया कौरव ने जीता सिल्वर मेडल
- दो खिलाड़ियों का पहला नेशनल अनुभव
- वापसी पर भव्य स्वागत
https://x.com/vaibhavpawarmp/status/2038986258194796630?s=20






