मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
लखनादौन की बेटी दिशा गोल्हानी ने NEET में हासिल की बड़ी सफलता, बनेगी ‘बेटी डॉक्टर’


सिवनी यशो:- लखनादौन की प्रतिभाशाली छात्रा दिशा गोल्हानी ने नीट परीक्षा 2025 में आल इंडिया रैंक 43202 प्राप्त कर क्षेत्र और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। दिशा, नेतराम गोल्हानी और ललिता गोल्हानी की सुपुत्री हैं, जो लखनादौन में लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स का संचालन करते हैं।
बचपन से डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली दिशा ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य से यह मुकाम हासिल किया। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहीं।
दिशा की इस उपलब्धि से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को नई ऊर्जा मिली है। वे आज क्षेत्र की बेटियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई हैं। उनके इस संघर्ष और सफलता से यह संदेश जाता है कि अगर संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।
लखनादौन क्षेत्र दिशा की इस सफलता पर गौरवान्वित है और हर किसी की जुबान पर एक ही बात है — “हमारी बेटी डॉक्टर बनेगी और समाज की सेवा करेगी।”
परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने दिशा को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।