WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलमध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी की बेटियों का दम: नेशनल किकबॉक्सिंग लीग में सिल्वर, जिले का नाम किया रोशन

सिल्वर मेडल विजेता अनुप्रिया कौरव सहित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना

सिवनी किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सम्मान

Seoni 31 March 2026
सिवनी यशो:- सिवनी की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग वूमेंस नेशनल लीग 2025–26 में शानदार प्रदर्शन कर लौटी खिलाड़ियों का भाजपा कार्यालय में सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मीना बिसेन सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने होनहार बेटियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सिवनी किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सम्मान - भाजपा कार्यालय में बेटियों को मिला सम्मान
सिवनी में किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों का सम्मान, भाजपा कार्यालय में बेटियों को मिला सम्मान

 राष्ट्रीय स्तर पर दिखाया दम

इस प्रतियोगिता में अनुप्रिया कौरव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं ऐश्वर्या ब्रह्मवंशी एवं अनन्या साहू ने भी अपने प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाया।

 सम्मान से बढ़ा खिलाड़ियों का उत्साह

भाजपा पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को सराहते हुए कहा कि सिवनी की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। ऐसे सम्मान कार्यक्रम खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सिवनी किकबॉक्सिंग खिलाड़ी सम्मान - भाजपा कार्यालय में बेटियों को मिला सम्मान
सिवनी में किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों का सम्मान, भाजपा कार्यालय में बेटियों को मिला सम्मान

स्वागत से गूंजा सिवनी

चेन्नई से लौटने पर इन प्रतिभाशाली बेटियों का सिवनी में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला किकबॉक्सिंग संघ के संरक्षक संतोष अग्रवाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच का योगदान सराहनीय

इस सफलता के पीछे कोच निकेश पद्माकर एवं योगेश नाविक के मार्गदर्शन की सराहना की गई।

 प्रेरणा बनीं सिवनी की बेटियां

इस अवसर पर सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/rajasthan/udaipur/reyansh-upadhyay-wins-silver-medal-in-national-kickboxing-championship-know-his-udaipur-rajasthan-profile/articleshow/123629880.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!