WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ शिशु नगरी सामारोह का कार्यक्रम

 

सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ शिशु नगरी सामारोह का कार्यक्रम - Seoni News
सिवनी यशो:-सरस्वती शिशु मंदिर कान्हीवाडा मे शिशु नगरी सामारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन अर्चना और दीप प्रज्वलन कर हुई इस कार्यक्रम मैं विद्यालय परिवार के द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे जलेबी दौड़, नींबू दौड़, साजसज्जा ,जलथल प्रतियोगिता जैसी अनेक प्रतियोगिता छोटे बच्चों के लिए आयोजित की गई साथ ही बच्चों के पालक मातृशक्तियो के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई जैसे रंगोली, बिंदी , लोकगीत, मेहंदी, पूजन थाली सजा ,कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई इन प्रतियोगिताओं में बच्चों के साथ-साथ उनकी माता ने भी उत्साह के साथ भाग लिया इन प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार का वितरण भी किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल साहू , सचिव दिलीप सोनी सहसचिव देवेंद्र ठाकुर , सदस्य सजल राय, कपिल अवधिया, श्याम बंदेवार , पूर्व जनपद अध्यक्ष किरण अवधिया, संस्था प्रधानाचार्य सुरेंद्र झारिया एवं समस्त शिक्षक स्टाफ और बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे । बच्चों में मानसिक क्षमता के साथ-साथ शारीरिक क्षमता का भी विकास हो इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिता विद्यालय परिवार के द्वारा समय समय पर आयोजित की जाती है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!