धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

श्रावण शुक्ल प्रदोष पर शिवमय हुआ सिद्धपीठ मठ मंदिर, 1100 कमल पुष्पों से हुआ सहस्रार्चन

सहस्त्रधारा अभिषेक और 108 दीपों की महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देवालय

सिवनी के सिद्धपीठ मठ मंदिर में शिवमय हुआ वातावरण, सहस्त्रधारा अभिषेक और कमल पुष्प सहस्रार्चन

Seoni, 25 August 2026
सिवनी यशो:-  देवाधिदेव महादेव की आराधना के पावन पर्व श्रावण शुक्ल प्रदोष के अवसर पर मंगलवार को सिद्धपीठ मठ मंदिर में भव्य धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। ब्रह्ममुहूर्त से प्रारंभ हुए पूजन-अर्चन और अभिषेक से लेकर सहस्त्रधारा अभिषेक तक मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के दर्शन कर धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की।

सिवनी के सिद्धपीठ मठ मंदिर में श्रावण शुक्ल प्रदोष पर भगवान शिव का सहस्त्रधारा अभिषेक
श्रावण शुक्ल प्रदोष पर सिद्धपीठ मठ मंदिर में भगवान शिव का सहस्त्रधारा अभिषेक

1100 कमल पुष्पों से हुआ शिव सहस्रार्चन

धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ प्रातः 4:45 बजे भगवान महादेव के विधिवत अभिषेक, पूजन और दिव्य श्रृंगार के साथ हुआ। इसके बाद 1100 कमल पुष्पों से भगवान शिव के एक हजार पावन नामों का सहस्रार्चन किया गया। कमल पुष्पों की सुगंध, रुद्रपाठ और शिवनाम के स्मरण से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इसके पश्चात 108 दीपों से भव्य महाआरती की गई। दीपों की अलौकिक ज्योति से आलोकित भगवान महादेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। महाआरती के दौरान भक्तों ने श्रद्धा के साथ भगवान शिव का जयघोष किया।

सहस्त्रधारा अभिषेक में गूंजे वैदिक मंत्र

दोपहर 1 बजे वैदिक विधि-विधान के साथ भगवान शिव का सहस्त्रधारा अभिषेक संपन्न हुआ। पवित्र जल की अनवरत धाराओं से शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इस दौरान रुद्रपाठ और वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

श्रद्धालुओं ने सहस्त्रधारा अभिषेक के दर्शन कर भगवान शिव से सुख, शांति, सद्बुद्धि और आत्मबल की कामना की।

श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उत्साह

श्रावण मास और प्रदोष के पावन संयोग के चलते सिद्धपीठ मठ मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान महादेव के दर्शन और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

सिद्धपीठ मठ मंदिर महाकाल समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़े :-

मिड-डे मील में इल्ली मिलने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप

“आपके प्रमोशन के साथ मेरा इमोशन जुड़ा है”: CM मोहन यादव का ऐलान- अब साल दर साल नहीं रुकेगी कर्मचारियों की पदोन्नति

जगह-जगह हुआ कावड़ियों का भव्य स्वागत

28 अगस्त को बैनगंगा घाट लखनवाड़ा में होगा श्रावणी उपाकर्म पर्व

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/seoni/seoni-artist-turns-scrap-metal-into-grand-lord-shiva-statue-devotees-crowd-math-mandir-2026-08-24

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button