क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनीहेल्थ

हमारे गाँव में शराब बिकना बंद करा दो साहब, महिलाओं ने जिला कलेक्टर से लगायी गुहार

अबैध शराब विक्रय के विरोध में सड़क पर आयी महिलाएँ

सिवनी यशो:- सिवनी जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कारीरात में अबैध शराब के विरोध में ग्राम की महिलाएँ सड़क पर आकर गांव में बिक रही अबैध शराब का जमकर विरोध कर रही है । हालाँकि यह इनके द्वारा पहली बार विरोध प्रदर्शन नहीं है इसके पूर्व भी महिलाओं ने गाँव में अबैध शराब बिक्री के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया था और गाँव में अबैध शराब बेचने वालों के ठिकानों से घुस शराब निकालकर पुलिस को सौंपी थी जबकि पुलिस तलाशी ले रही थी तो शराब नहीं मिली थी परंतु पुलिस के सामने ही महिलाओं ने अबैध रूप से शराब बेचने वालों के ठिकानों से शराब निकालकर बड़ी मात्रा में सौंपी थी उस समय भी ग्राम की महिलाओं ने खुला आरोप लगाया था कि पुलिस स्वयं शराब बेचने वालों को बचाने के लिये जुटी रहती है और पुलिस के संरक्षण में ही शराब गांव में बिक रही है महिलाओं ने उस समय स्पष्ट रूप से कहा था कि पुलिस तलाशी कर रही है और कह रही है कि यहाँ शराब नहीं है और जब ग्रामीण महिलाओं ने उसी स्थान से शराब निकालकर दी तो भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की ।
ग्रामीण महिलाओं के साथ ही ग्राम पंचायत की सरपंच एवं अन्य ग्रामीण जनों के सैकड़ो हस्ताक्षर युक्त आवेदन के माध्यम से मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं ने अबैध शराब विक्रय के विरोध में प्रदर्शन किया और मांग की है कि अबैध शराब का विक्रय गांव में पूरी तरह से रोका जाये अन्यथा किसी दिन कोई अनहोनी हो सकती है । महिलाओं ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एवं जिला आबकारी अधिकारी को संबोधित करते हुये ग्राम पंचायत के लेटर पैड पर आवेदन दिया है । जिसमें उल्लेख किया गया है कि ग्राम कारीरात में अबैध शराब का निरंतर धन्धा हो रहे है जिससे गाँव का वातावरण बिगड़ रहा है और गाँव में तनाव का माहौल बना रहता है आये दिन शराबियों को लेकर तू तू मैं मै होते रहती है । अबैध शराब की बिक्री से गांव शराबी गाली गलौच करते है । आवेदन में महिलाओं ने लिखा है कि अबैध शराब गांव में भेजकर बिकवाने वाला ठेकेदार अबैध शराब बिक्री का विरोध करने वाली महिलाओ के साथ गाली गलौच करता है और शराब बिक्री नहीं रूकेगी कहता है । महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शराब बेचने वाला ठेकेदार पुलिस को अबैध शराब गाँव में बिकवाने के एवज में मोटी रकम देता है और पुलिस इसी प्रलोभन अबैध शराब बेचने वालो का संरक्षण करती है ।
ग्रामीण महिलाओं ने कहा है कि जब तक अबैध शराब की बिक्री गांव में रूकेगी नहीं तब तक सभी महिलाएँ विरोध करते रहेगी और आवश्यकता पड़ी तो रोड पर चक्काजाम भी किया जायेगा ।
महिलाओं ने मंगलवार 16 जनवरी को विरोध प्रदर्शन करते हुये जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि गाँव में हो रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगायी जाये एवं अबैध शराब विक्री करने वालो पर कठोर कार्यवाही करते हुये जो पुलिस वाले इन्हें संरक्षण दे रहे है उपर पर भी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।

Full page photo

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!