छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार

किसान, मजदूरों की मॉगो को लेकर स.पा. ने सौंपा ज्ञापन

  छिंदवाड़ा यशो:-  समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश व्यापी वृहद किसान, मजदूर, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के हित में विभिन्न मॉगो को ज्ञापन सौंपा जा रहा है।
   इसी क्रम में समाजवादी पार्टी जिला इकाई छिंदवाड़ा द्वारा जिले के किसानों की फसल का न्यूनतम मूल्य जिसमें सोयाबीन 8 हजार रूपये, मक्का 3 हजार रूपये, धान 5 हजार रूपये सहित अन्य फसलों का न्यूनतम मूल्य प्रदान करने की मॉग की गई। भूमिहीन किसान, मजदूर परिवार जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़़े वर्ग को कृषि कार्य हेतु 5-5 एकड़ भूमि के पट्टे प्रदान किये जाने, अन्य पिछड़े वर्ग को म.प्र. में 27 प्रतिशत आरक्षक अभी तक नहीं दिया जा रहा है । 
   उसे शीघ्र प्रदान करने, अमरवाड़ा के अंतर्गत तहसील हर्रई क्षेत्र में ग्राम कालीथुनी ग्राम पंचायत परतापुर के आवासहीन किसान मजदूरों को आवासीय पट्टा प्रदान किये जाने, छिंदवाड़ा जेल कम्पाउण्ड पुराना चीर घर में निर्मित दुकानों को गुमठी एवं फुटकर व्यापारी संघ को आवंटित किये जाने सहित अन्य मांॅगो को लेकर समाजवादी पार्टी जिला छिंदवाड़ा  इकाई द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। 
इस अवसर पर समाजवादी  पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव पत्रकार, प्रदेश सचिव लोधी, विपिन वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद राशिद अंसारी, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिला प्रमुख लखन वाडिवा, रामकुमार यादव, मो. युनुस, प्रकाश यादव, बल्लू बंदेवार, लिखरीम यादव, जिला उपाध्यक्ष रवि किरण यादव, नानक सल्लाम, गलिराम वाडिवा, बृजकिशोर बाबरिया सहित पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, किसान, मजदूर उक्त आंदोलन में उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button