सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का प्रथम सिवनी आगमन आज 20 नवंबर को

संगठन में नए उत्साह की लहर, जोरदार स्वागत की तैयारियाँ तेज़

Seoni 19 November 2025

सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आज 20 नवंबर को प्रथम सिवनी आगमन को लेकर भाजपा संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के नेतृत्व में स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई, जिसमें आगमन से संबंधी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

इस बैठक में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, पूर्व जिलाध्यक्ष क्रमश: आलोक दुबे, वेद सिंह ठाकुर  सुजीत जैन, प्रेम तिवारी एवं जिला पदाधिकारी तथा वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल सिवनी जिले में अल्प समय का कार्यक्रम है, जिसमें सीमित कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष प्रात: 10:30 बजे सिवनी पहुँचेंगे तथा जिला भाजपा कार्यालय में अपेक्षित श्रेणी से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में सांसद, विधायक, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, SIR के जिला संयोजक, बी एल ए -1 तथा SIR  के मंडल प्रभारी अपेक्षित रहेंगे।

20 नवंबर गुरुवार को सुबह 10:00 बजे सिवनी आगमन

जिले में प्रवेश से लेकर कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे—

  • जिला सीमा फुलारा: लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष नीतेश सनोडिया एवं वरिष्ठ नेता

  • लखनवाड़ा: अटल बघेल

  • सिवनी नगर प्रवेश: दिनेश चौकसे

  • फिल्टर चौक: पूर्व पार्षद राजा पराते की टीम

  • योगीराज टाकीज: अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संदीप मानाठाकुर, नरेश मानाठाकुर

  • छिंदवाड़ा चौक: पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी

  • महावी मढिया: पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी एवं टीम

  • धर्मशाला रोड: बादलवैन एवं टीम

  • शंकर मढिया: व्यापारी प्रकोष्ठ

  • नगरपालिका कार्यालय: नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया एवं पार्षदगण

  • लक्ष्मीनारायण मंदिर: उत्तर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले एवं दक्षिण मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे

  • बस स्टैंड: अल्पसंख्यक मोर्चा

  • गांधी भवन: युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा

  • कचहरी चौक: अधिवक्ता संघ

  • सिंधिया चौक: भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय

  • स्टेट बैंक के सामने: मीसाबंदी दल

  • बहुबली चौक: बाबा पांडे द्वारा स्वागत

इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यालय में समस्त भाजपा के द्वारा गरिमामय स्वागत किया जायेगा ।

 भाजपा कार्यालय में होगी महत्वपूर्ण बैठक

आगमन के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल जिला कार्यालय में SIR  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एवं संगठन के संबंध महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस बैठक में संगठनात्मक चर्चा एवं मतदाता सूची गहन पुननिरीक्षण कार्य की स्थिती पर चर्चा करेंगे ।

जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा—

 प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक और प्रेरक बनाने के लिए हर कार्यकर्ता उत्साहित है। यह सिवनी भाजपा के लिए गौरव का अवसर है ।उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जी के साथ संभागीय प्रभारी सुमेर सिंह सोलंकी भी उनके साथ जिले के प्रवास पर रहेंगे ।

प्रदेश अध्यक्ष  लगभग दोपहर 1:15 बजे सिवनी से बालाघाट के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है, जहाँ वे जिलेस्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

बालाघाट कार्यक्रम 

प्रदेश अध्यक्ष बालाघाट में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे एवं संगठन विस्तार पर चर्चा करेंगे।
सार्वजनिक अभिनंदन समारोह में स्थानीय कार्यकर्ता एवं जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं किसान मोर्चा द्वारा विशेष स्वागत की तैयारी है।
बालाघाट प्रवास के बाद प्रदेश अध्यक्ष का मंडला क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम है

https://navbharattimes.indiatimes.com/state/madhya-pradesh/gwalior/bjp-state-president-hemant-khandelwal-visits-gwalior-for-party-program-and-reactions-on-congress-sir-protest/articleshow/125362006.cms

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!