धर्मराजनीतिसिवनी

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा मे शामिल हुये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन

Seoni 06 April 2025
सिवनी यशो: रविवार 06 अप्रैल को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा मे शामिल हो सभी के सुख, समृद्धि की कामनाएं की । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगर के शुक्रवारी चौक से प्रतिवर्षानुसार आयोजित शोभा यात्रा मे विधायक श्री राय ने शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित किया, तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि की कामनाएं की।

श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा मे शामिल हुये सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन - Seoni News

आयोजित कार्यक्रम मे पहुंचकर सर्वप्रथम विधायक श्री राय ने श्रीराम मंदिर शुक्रवारी मे भक्तों के साथ पालकी मे विराजमान भगवान श्रीराम की आरती किया। तदोपरांत आरंभ हुयी शोभा यात्रा मे शामिल होकर नगर भ्रमण किया। इस दौरान विधायक श्री राय ने कलचुरी फाउंडेशन द्वारा भक्तजनों के लिए लगाए गए स्टाल से फलाहार प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर विशाल संख्या मे भक्तजनों, मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button