WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त का शुभारंभ शिव की नगरी सिवनी से होगा – मीना बिसेन

मातृशक्ति सशक्तिकरण का संदेश देने 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी आएंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष ने जताया आभार

Seoni November 10, 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि 1500 प्रतिमाह किए जाने की पहली किस्त का शुभारंभ शिव की नगरी सिवनी से होने जा रहा है, जो जिले के लिए सौभाग्य की बात है।

लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि की पहली किस्त का शुभारंभ शिव की नगरी सिवनी से होगा - मीना बिसेन - Seoni News
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी से लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई 1500  मीना बिसेन ने बताया मातृशक्ति सशक्तिकरण का ऐतिहासिक अवसर

उन्होंने कहा कि सिवनी से मातृशक्ति सशक्तिकरण का संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवम्बर को सिवनी पहुंचेंगे, जिसके लिए भव्य तैयारियाँ की जा रही हैं।

“सिवनी की भूमि से फिर रचा जा रहा है इतिहास” – मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहले भी सिवनी की पवित्र भूमि से कई जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है और अब लाड़ली बहना योजना की बढ़ी हुई राशि का शुभारंभ भी यहीं से होना गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि —

“मातृशक्ति के सशक्तिकरण का यह पर्व सिवनी की धरती से शुरू हो रहा है। यह न केवल हमारे जिले का सम्मान है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक संदेश है।”

लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह –

श्रीमती मीना बिसेन ने बताया कि –

राज्य मंत्रिमंडल ने लाड़ली बहना योजना की राशि 1250 से बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाई-दूज पर ही बहनों के खातों में 250 की अंतर राशि भेजकर अपने वादे को निभाया था।

अब मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद आगामी माह से बहनों को पूरे 1500 प्रतिमाह मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस नेताओं ने इस योजना को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की,

लेकिन भाजपा सरकार ने अपने निर्णयों से साबित किया है कि –

वह बहनों के हितों की सच्ची संरक्षक है।”

महिलाओं और किसानों के सशक्तीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रही प्रदेश सरकार

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने महिलाओं और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

राज्य मंत्रिमंडल ने किसानों के लिए भावांतर राशि के रूप में 300 करोड़ के अंतरण का निर्णय भी लिया है,

जिससे 1,32,000 किसानों को लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि —

“कृषि, महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विकास — इन तीनों ध्रुवों पर भाजपा सरकार समान रूप से कार्य कर रही है।”

विकास और संस्कृति दोनों की संरक्षक है भाजपा सरकार

श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

मुख्य आयोजन जबलपुर और अलीराजपुर में होंगे,

जिनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़ेंगे।

इसके साथ ही ओंकारेश्वर में अद्वैत धाम के निर्माण से जुड़े प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है,

ताकि मध्यप्रदेश की संस्कृति और आस्था के केंद्र तेजी से विकसित हो सकें।

“भाजपा सरकार सेवा, संस्कार और संकल्प की प्रतीक” – मीना बिसेन

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि-

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूरी प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक विकास और

सशक्तिकरण की किरण पहुँचाना है।
उन्होंने कहा —

“भाजपा सरकार विकास के साथ संस्कृति और मातृशक्ति की गरिमा की भी रक्षक है। लाड़ली बहना योजना इसका सशक्त उदाहरण है।

https://www.zeebiz.com/hindi/india/mp-ladli-behna-yojana-amount-increased-1500-rs-cabinet-decision-mohan-yadav-2025-238959

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!