मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

“संडे ऑन साइकिल” रैली, 300 लोगों ने दिया फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व साइकिल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग का आयोजन, पुलिस अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी

संडे ऑन साइकिल रैली सिवनी – विश्व साइकिल दिवस पर निकली साइकिल”रैली, 300 लोग हुए शामिल

Seoni 09 June 2026
सिवनी यशो:- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, सिवनी में संडे ऑन साइकिल रैली का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा ईंधन बचत के प्रति जनसामान्य को प्रेरित करना रहा।

विश्व साइकिल दिवस पर सिवनी में आयोजित संडे ऑन साइकिल रैली में शामिल खिलाड़ी, युवा और नागरिक
विश्व साइकिल दिवस पर सिवनी में आयोजित “संडे ऑन साइकिल” रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।

कार्यक्रम का शुभारंभ कृष्ण लाल चंदानी के मुख्य आतिथ्य एवं दीपक मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में हुआ।

अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन भी किया गया।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी मनु धुर्वे ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कृष्ण लाल चंदानी ने नियमित व्यायाम, साइकिलिंग, अनुशासन एवं स्वच्छ जीवनशैली के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया।

उद्बोधन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया गया। रैली मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्गों से होते हुए फुटबॉल स्टेडियम पहुंची।

विश्व साइकिल दिवस पर सिवनी में आयोजित संडे ऑन साइकिल रैली में शामिल खिलाड़ी, युवा और नागरिक
विश्व साइकिल दिवस पर सिवनी में आयोजित “संडे ऑन साइकिल” रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अतिथि।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रेरणादायी नारे लगाकर जनजागरूकता का संदेश दिया।

रैली में खिलाड़ियों, अभिभावकों, व्यायाम शिक्षकों, खेल संघों से जुड़े वरिष्ठ खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों सहित लगभग 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। फुटबॉल स्टेडियम में रैली के समापन उपरांत प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया।

आयोजन की सफलता में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, ट्राइबल विभाग के व्यायाम शिक्षकों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस एवं यातायात विभाग के अधिकारियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

https://x.com/ddnewsBihar/status/2063481786890662218?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button