WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
खेलछिंदवाड़ाटेक्नोलॉजीनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

स्कूलों के अवकाश घोषित, शिक्षक नाराज

भोपाल:- मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 2024-25 सत्र के लिए अवकाश संबंधी कार्यक्रम जारी कर दिया है। 1 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित करते हुये वार्षिक अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

 जारी कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को 1 मई से 15 जून तक तथा  शिक्षकों को 1 मई से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाएगा।  

11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक दशहरे का अवकाश रहेगा। 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली का अवकाश रहेगा। इसी तरह शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 04 जनवरी तक।

अवकाशों में कटौती

 पहले ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 30 जून तक मिलते थे। फिर ग्रीष्म कालीन अवकाश 1 मई से 9 जून तक घोषित हुए। अब शिक्षक 1 मई से 31 मई तक अवकाश घोषित किये गये है।

शिक्षक संगठन अवकाश कटौती से दुखी है। उनका कहना है कि पहले की अपेक्षा सीधे एक माह की कटौती कर दी गई है। टीचर्स के लिए गर्मियों की छुट्टियां 1 मई से शुरू होकर 31 मई 2024 तक रहेंगी। इस दौरान लोकसभा चुनाव भी होंगे जिसमें शासकीय स्कूलों के शिक्षकों ड्यूटी लग सकती है। इस बार शिक्षकों के लिए गीष्मावकाश में 10 दिनों की कटौती की गई है। अवकाश में हुई कटौती से प्रदेशभर के शिक्षकों में शिक्षा विभाग के प्रति नाराजगी है

स्कूलों के अवकाश घोषित, शिक्षक नाराज - Seoni News

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!