Tue, 20 Oct 2026 | 10:29:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

अब खेतों में बोलेगा टेक्नोलॉजी का डंका : गांव-गांव पहुंची वैज्ञानिकों की टीम

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jun 05, 2025 09:29 pm / Post views : 289

अब खेतों में बोलेगा टेक्नोलॉजी का डंका : गांव-गांव पहुंची वैज्ञानिकों की टीम
शेयर करें:

कृषि वैज्ञानिकों और कृषकों के बीच सतत संवाद: विकसित कृषि संकल्प अभियान विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर किसानों को किया गया जागरूक

Seoni 05 June 2025 सिवनी यशो :- विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025" का आयोजन 29 मई से 12 जून तक जिलेभर में किया जा रहा है। सिवनी जिले में इस अभियान के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अभियान का उद्देश्य है—कृषकों को उन्नत खेती की तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना और कृषि को अधिक टिकाऊ बनाना। कृषि विज्ञान केंद्र, सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में, जिले के आठ विकासखंडों—सिवनी, कुरई, घंसौर, छपारा, लखनादौन, बरघाट, धनौरा एवं केवलारी—की 72 ग्राम पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान, कृषि वैज्ञानिकों की तीन टीमों में शामिल डॉ. निखिल सिंह, इंजीनियर कुमार सोनी, डॉ. वी.के. चौधरी (डीडब्ल्यूआर), डॉ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ. के.के. देशमुख, डॉ. जी.के. राणा तथा डॉ. के.पी.एस. सैनी, किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। प्रमुख गतिविधियाँ एवं विषयवस्तु: धान की डीएसआर (डायरेक्ट सीडेड राइस) विधि की जानकारी खरीफ फसलों की नवीनतम उत्पादन तकनीक ड्रोन के माध्यम से कृषि कार्यों का लाइव प्रदर्शन प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण के लाभ मशीनीकरण आधारित खेती के मॉडल मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता आईसीटी और आधुनिक यंत्रों का उपयोग किसानों से सीधा संवाद एवं नवाचार का प्रचार नरवाई प्रबंधन की विधियाँ संतुलित उर्वरकों का उपयोग

सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ पहुँचाना

ग्राम पंचायतों में सरपंचों की उपस्थिति में कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। गांव-गांव में रैलियों के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जा रहा है।

पर्यावरण दिवस पर विशेष आयोजन

अभियान के आठवें दिन, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से किसानों को सतत कृषि की ओर प्रेरित किया।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष