Seoni, 05 November 2025सिवनी यशो:- देश की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समर्पित यूनिटी मार्च (पदयात्रा) बुधवार को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कारीरात गौशाला से आरंभ हुई।इस प्रेरणादायी यात्रा का शुभारंभ सांसद श्रीमती भारती पारधी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मुख्य आतिथ्य में हुआ, जबकि अध्यक्षता विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने की।
[caption id="attachment_37050" align="alignleft" width="300"] "सांसद भारती पारधी और भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन यूनिटी मार्च में सरदार पटेल के योगदान और देश की एकता पर संबोधन देते हुए।"[/caption]
यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्देशानुसार “माय भारत (मेरा युवा भारत)” – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में माय भारत जिला समन्वयक प्रांजल अग्रवाल एवं खेल युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी मनु धुर्वे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
[caption id="attachment_37065" align="alignright" width="300"] गाय की पूजा करते हुये सांसद विधायक एवं आमजन[/caption]
🕉️ गोमाता पूजन से आरंभ हुई एकता की यात्रा
यात्रा का प्रारंभ गोमाता पूजन से हुआ, जहाँ विधायक मुनमुन ने गाय को गुड़-रोटी खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।तत्पश्चात सैकड़ों युवाओं, मातृशक्ति और श्रद्धालुओं ने तिरंगा थामकर एक स्वर में नारा लगाया —
“जहाँ भक्ति, वहाँ शक्ति — एक भारत, श्रेष्ठ भारत!”
🌾 गांव-गांव पहुँचा आत्मनिर्भर भारत का संदेश
यात्रा के दौरान ग्राम भंडारपुर, चांवडी और पलारी में पड़ाव लेकर जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से संवाद किया।चौपाल में एकता की शपथ, स्वच्छता अभियान और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
[caption id="attachment_37066" align="aligncenter" width="300"] सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर प्रस्तुति देते हुये कलाकार[/caption]
विधायक दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने कहा —
“जब गांव सशक्त होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा। सरदार पटेल के दिखाए मार्ग पर चलकर हमें गांवों को विकास और सेवा के केंद्र बनाना है।”
🛕 शनिधाम टेकरी में विकास और श्रद्धा का संगम
यात्रा के दौरान ग्राम पलारी स्थित सिद्ध शनिधाम टेकरी पहुँची, जहाँ 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले टीनशेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं विधायक दिनेश राय मुनमुन उपस्थित रहे।
[caption id="attachment_37069" align="aligncenter" width="300"] शनिधाम में टीन शैड का भूमिपूजन करते हुये सांसद,भाजपा जिला अध्यक्ष,विधायक एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी[/caption]
सांसद भारती पारधी ने कहा —
“सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता की नींव रखी थी। आज हमें उसी एकता की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। विकास और भक्ति का संगम ही सच्चे भारत की पहचान है।”
उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया —
“हम सब मिलकर स्वच्छ, नशामुक्त और आत्मनिर्भर ग्राम बनाएं, यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
इस अवसर पर शनिधाम ट्रस्ट के सर्वाकार भोलेबाबा, उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विधायक मुनमुन ने कहा —
“धार्मिक स्थलों का विकास न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह समाज की एकता और आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक बनता है।”
🌸 भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन का प्रेरक संबोधन
भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा —
[caption id="attachment_37068" align="aligncenter" width="300"] भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन यूनिटी मार्च में सरदार पटेल के योगदान और देश की एकता पर संबोधन देते हुए।"[/caption]
“यूनिटी मार्च केवल एक यात्रा नहीं, यह जन-जन के मन को जोड़ने का अभियान है। मां वैष्णो देवी की कृपा और सरदार पटेल की प्रेरणा से हमें समाज में प्रेम, सेवा और समानता की भावना फैलानी है।”
उन्होंने मातृशक्ति से आह्वान किया —
“मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से हम अपने बच्चों में देशभक्ति, संस्कृति और स्वावलंबन के संस्कार भरें। यही सशक्त भारत का मार्ग है।”
🕉️ वैष्णो देवी धाम सीलादेही में हुआ पदयात्रा का भव्य समापन
यात्रा का समापन मां वैष्णो देवी धाम सीलादेही में हुआ।माँ के दरबार में जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर देश, समाज और प्रदेश की समृद्धि की कामना की।
[caption id="attachment_37056" align="alignright" width="300"] वैष्णो देवी धाम में सांसद, भाजपा जिला अध्यक्ष,विधायक पदाधिकारी,भक्तजन एवं पार्टी के कार्यकत्र्ता के पदाधिकारी[/caption]
इस अवसर पर 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले टीनशेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया तथा मार्ग निर्माण हेतु विधायक मुनमुन द्वारा 15 लाख रुपए की अतिरिक्त घोषणा की गई।
मां वैष्णो देवी मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य भंडारा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित किया।
🌺 संगठन की नई ऊर्जा — “एकता में है शक्ति”
इस यात्रा की तैयारी हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने पीयूष दुबे को जिला प्रभारी, संदीप उईके को सह प्रभारी तथा स्वर्णिम साहू को सह संयोजक नियुक्त किया।यात्रा के प्रमुख मुनिया टांक, सह प्रमुख बिट्टल पटेल, और लखनवाड़ा मंडल अध्यक्ष नितेश सनोडिया के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
यात्रा मार्ग के दोनों ओर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह जलपान एवं आरती की व्यवस्था रही।लगभग 10 किलोमीटर लंबी यह यात्रा जनभागीदारी, सेवा और समर्पण की अद्भुत मिसाल बन गई।
🇮🇳 देशभक्ति और धर्म की एकता से गूंजा सिवनी क्षेत्र
यूनिटी मार्च ने यह संदेश दिया कि जब आस्था और विकास साथ चलते हैं, तो राष्ट्र की एकता और जनकल्याण का मार्ग स्वयं प्रकाशित हो उठता है।
“भारत माता की जय — सरदार पटेल अमर रहें — एकता हमारा धर्म है!”
🙏 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
यूनिटी मार्च में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
[caption id="attachment_37054" align="alignleft" width="300"] गाय की पूजा करते हुये सांसद विधायक एवं आमजन[/caption]
वैभव पवार (प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा),
पूर्व सांसद नीता पटेरिया,
नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया,
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी,
जनपद अध्यक्ष किरण भलावी,
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,
आनंद शर्मा,
संजू मिश्रा,
राजेश त्रिवेदी,
जिला आईटी संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी,
छपारा नगर परिषद अध्यक्ष निशा पटेल,
बरघाट अध्यक्ष इमरता साहू,
उर्मिला उईके,
गोमती ठाकुर,
किरण वाहने, कविता शर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह रांहगडाले एवं अभिषेक दुबे,
जनभागीदारी अध्यक्ष अजय बाबा पांडे,
आशीष माना ठाकुर,
शिव सनोडिया,
नवनीत ठाकुर,
मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर,
नितेश सनोडिया,
जयदीप सिंह ठाकुर,
शंकर लाल उट्टी,
हेमंत रांहगडाले,
अनूप बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
🖋️ न्यूज़ रिपोर्टर: अनिल कारीरात
https://ddnews.gov.in/national-unity-day-the-story-of-how-an-idea-became-the-worlds-tallest-statue-the-statue-of-unity/