WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ
Trending

ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य सिस्टम पर सवाल

केवलारी विधायक ने विधानसभा में उठाए ज्वलंत प्रश्न

 Bhopal 06 August 2025

सिवनी यशो:-  केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने वर्षा सत्र 2025 के दौरान विधानसभा में कई महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए ।

जिससे प्रदेश के स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए।

कांग्रेस विधायकों के साथ पुलिस वर्दी में प्रतीकात्मक प्रदर्शन

मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में आज केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह जी ने कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा घोटाले के विरोध में पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया।

यह विरोध मानसून सत्र के दौरान जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का प्रतीक बना।

 जेम पोर्टल पर एमपी भंडार क्रय नियम का पालन नहीं?

विधायक श्री सिंह ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से पूछा कि क्या जेम पोर्टल पर एमपी भंडार क्रय नियम का पालन हो रहा है?

साथ ही यह भी पूछा गया कि विगत दो वर्षों में जेम पोर्टल के माध्यम से एक ही वेंडर को कितने कार्य आदेश जारी किए गए, और बिड एवं कंपेयर प्रक्रिया किस अधिकारी द्वारा की गई?

यह भी पढ़े :- विधायक दिनेश राय मुनमुन ने उठाए पदस्थापना, मुआवजा, कालाबाजारी और पुल निर्माण के प्रश्न

उत्तर में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जानकारी एकत्रित की जा रही है, लेकिन यह स्वीकार किया कि जेम पोर्टल पर मध्यप्रदेश भंडार क्रय नियम लागू होते हैं।

ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने प्रदेश के स्वास्थ्य सिस्टम पर सवाल - Seoni News

 टेलीमेडिसिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी?

टेलीमेडिसिन परियोजना को लेकर विधायक ने पूछा कि जब भारत सरकार मुफ्त सॉफ्टवेयर प्रदान कर रही है, तो भोपाल स्थित एक निजी कंपनी को करोड़ों का भुगतान क्यों किया गया? क्या यह राशि अनधिकृत रूप से उपयोग की गई?

उत्तर में उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 32.50 करोड़ की ECRP-II राशि का उपयोग एकीकृत डैशबोर्ड के निर्माण हेतु किया गया

और 19.75 करोड़ की निविदा के माध्यम से चयनित एजेंसी को भुगतान किया गया है। हालांकि अनुबंध 31 मार्च 2025 को समाप्त कर दिया गया।

 भोमा कन्या हाईस्कूल के उन्नयन का प्रस्ताव

विधायक श्री सिंह ने भोमा ग्राम के कन्या हाई स्कूल को हायर सेकेण्डरी में उन्नयन के विषय में प्रस्ताव की स्थिति पूछी।

जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री से स्पष्टीकरण की प्रतीक्षा बनी हुई है।

यह भी पढ़े :- छपारा भाजपा शासित नगर परिषद पर भारी भ्रष्टाचार के आरोप

 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अनियमितता और डॉक्टरों की कमी

श्री सिंह ने सिवनी ज़िले में विकासखंडवार डॉक्टरों की स्थिति, छुट्टी पर या त्यागपत्र देने वाले डॉक्टरों की जानकारी तथा केवलारी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों (जैसे उगली, रुमाल, पांडिया, छपारा) में डॉक्टरों की अनुपस्थिति के बावजूद सैंपल कलेक्शन की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई।

सरकार ने उत्तर दिया कि संविदा और नियमित डॉक्टरों की जानकारी परिशिष्ट में उपलब्ध है, और सैंपलिंग स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी के तहत की गई, वित्तीय अनियमितता के आरोपों को नकारा गया।

निष्कर्ष

विधायक रजनीश हरवंश सिंह के प्रश्नों ने स्पष्ट कर दिया है कि स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे बुनियादी क्षेत्रों में पारदर्शिता व जवाबदेही की अभी भी आवश्यकता है। आने वाले सत्रों में इन विषयों पर और बहस की संभावना है।

https://mpvidhansabha.nic.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!