Seoni 18 March 2025
सिवनी यशो:- डूंडासिवनी थाना क्षेत्र के जनता नगर की एक नाबालिग बालिका को बहलाफुसलाकर एक युवक द्वारा भगा लेजाने की घटना होने की रिपोर्ट के आधार पर अपहत नाबालिक बालिका को 06 घण्टे के अंदर दस्तयाब कर प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई ।
थाना डूंडासिवनी में 17 मार्च को फरियादिया इम्तियाज बी ने रिपोर्ट लेख करायी कि उनकी नाबालिग नातिन उम्र करीबन 15 साल 09 माह निवासी जनता नगर को कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाफुसलाकर भगा ले गया है । इस प्रकार की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध क्रमांक 120/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन में टीम गठित कर नाबालिग बालिका की तलाश पतासाजी की गयी जिसे थाना कान्हीवाड़ा पुलिस की सहायता से मार्च को संदेही शोहेब खान के साथ मिलने पर दस्तयाब किया गया। अपहता ने पूंछताछ में बताया कि जनता नगर निवासी शोहेब खान से करीबन 03 सालों से परिचित है जिसने अपहृता को प्रेम जाल में फँसाया और अपने साथ नागपुर चलकर निकाह करने का प्रलोभन देकर मोटर साईकिल से कान्हीवाड़ा भगा ले गया था। जिसके पश्चात् आरोपी शोहेब खान के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सोहेब खान पिता साकिर खान उम्र 21 वर्ष निवासी जनता नगर थाना डूण्डासिवनी को गिर$फतार किया गया ।
इस कार्यवाही में उ.नि. दामिनी हेडाऊ, उ.नि. मनोज जंघेला, सउनि देवेन्द्र जायसवाल सायबर सेल सिवनी, आर. 403 रोहित रघुवंशी, आर. 01 अंशुमन राजपूत, आर. चालक 527 चंद्रदीप हिवारे, थाना कान्हीवाड़ा स.उ.नि. जगमोहन, आर.634 सुरेश चौहान की भूमिका सराहनीय रही ।


