WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

प्रदेश की लाड़ली बहनों को समय से पहले मिली राशि पर मिली 1250 रूपये ही

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाड़ली बहना, किसान कल्याण योजना तथा गैस रिफिल अनुदान राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी के खाते में किया अंतरण जिले में भी जिला स्तर, विकासखंड एवं ग्राम पंचायतों में आयेाजित हुए कार्यक्रम

प्रदेश की लाड़ली बहनों को समय से पहले मिली राशि पर मिली 1250 रूपये ही - Seoni News

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों (Dear sisters of Madhya Pradesh) को हर माह की 10 तारीख को मिलने वाली राशि इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) द्वारा शुक्रवार 05 जुलाई को टीकमगढ़ (Tikamgarh) जिले के छिपरी ग्राम मेंं आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम (state level program)के माध्यम से हस्तांतरित कर दी । हालांकि इस बार बहुत अधिक संभावना थी इस बार राशि बढ़कर मिलेगी परंतु इस बार भी उन्हें 1250 रूपये ही मिली । इस राज्य स्तरी कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव ने विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण कर बधाई दी। उन्होंने प्रदेश की 1.29 करोड़ “लाड़ली बहना योजना” (“Ladli Bahana Yojana”) की लाभार्थी महिलाओं को 1574 करोड़ रूपये की राशि 14वीं किस्त के रूप में अंतरित की। इसी तरह 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों गैस रिफिल अनुदान  राशि (Ladli Sisters Gas Refill Grant Amount) के रूप में 41 करोड़ रूपये की राशि का अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Chief Minister Farmer Welfare Scheme) अंतर्गत 81 लाख से अधिक किसानों को प्रथम किस्त के रूप में 1630 करोंड़ रूपये की राशि के साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन (Social Security Pension) के 55 लाख हितग्राहियों को 330 करोड़ रूपये से अधिक की सहायता राशि का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया।

प्रदेश की लाड़ली बहनों को समय से पहले मिली राशि पर मिली 1250 रूपये ही - Seoni News

इस कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में सिवनी जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बैनगंगा लॉन में किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि की उपस्थिति रही। इसके साथ-साथ एनआईसी कक्ष सिवनी में भी अधिकारी-कर्मचारियों तथा विभिन्न योजना के अधिकारियों ने कार्यक्रम के लाईव प्रसारण को देखा एवं सुना। इसके अतिरिक्त जिले के 8 विकासखंड में विकासखंडस्तरीय कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में आयोजित किए गए। वहीं ग्राम पंचायत स्तर में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button