WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

वैश्विक संकट कोरोना के बाद भी यदि वृक्षों का महत्व नहीं समझे तो यह हमारी भूल है – श्रीमती चौहान

  पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण जरूरी है तभी सुरक्षित रहेगी भावी पीढ़ी.. मातृ शक्ति संगठन

 

वैश्विक संकट कोरोना के बाद भी यदि वृक्षों का महत्व नहीं समझे तो यह हमारी भूल है - श्रीमती चौहान - Seoni News
सिवनी यशो:- वृक्षारोपण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं यह हम सबका दायित्व है। यह बात मातृ शक्ति संगठन अध्यक्ष श्रीमती सीमा चौहान ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करते वक्त कही है। श्रीमती चौहान ने अपने जन्मदिन पर पुलिस लाइन में अपनी टीम के साथ 5 पौधे लगाए और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली । साथ ही इस अवसर पर संगठन द्वारा 101 पौधे राहगीरों को सप्रेम भेंट में दिए गए एवं उन्हें रोपित कर उनकी देखभाल करने की समझाइश दी। फलदार एवं ओषधीय पौधों के साथ ऐसे पौधे भेंट में दिए गए जो पर्यावरण के मित्र हों अर्थात हर मौसम में तालमेल बना लेते है जैसे पीपल, नीम, गुलमोहर, सिंदूर, जामुन , आम , सहजन आदि।

वैश्विक संकट कोरोना के बाद भी यदि वृक्षों का महत्व नहीं समझे तो यह हमारी भूल है - श्रीमती चौहान - Seoni News
यदि कोरोना काल मे भी हम सब वृक्षों का महत्व नहीं समझ पाए तो ये बहुत बड़ी भूल होगी और इसके परिणाम हमारी आने वाली पीढिय़ों को निश्चित रूप से झेलने होंगे। देश का विकास भी जरूरी है और विकसित देश हम सब चाहते भी हैं। लेकिन विकास के नाम पर वर्षों पुराने पेड़ों की जो कटाई होती है उसकी भरपाई तो सम्बंधित कंपनी करती ही है यानी उसे विकास कार्य पूर्ण होने पर उतना ही वृक्षारोपण करना होता है। अब समझदारी तो ये है कि हम सब शासन , प्रसाशन को दोषी ना ठहराते हुए मिलकर पेड़ लगाने की जिम्मेदारी लें। सम्बंधित कंपनी विकास कार्य पूर्ण होने पर अपना पौधरोपण खुद करेगी और जागरूक आम जन उनके पौधारोपण पर फोकस भी कर सकता है ताकि पौधरोपण का काम कागजी दस्तावेजों में सिमट कर ना रह जाए और हम अपनी प्रकृति माँ के हरे भरे श्रंगार को बरकरार रख पाएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!