व्यापारसिवनी

नेवर नदी की बाढ़ बहा ले गयी किसानों की फसल

   सिवनी यशो:- जिले में लगातार बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है । बुधवार की सुबह जिले के अनेक क्षेत्रों में तेज बारिश हुई । हुई बारिश से सिवनी जिले के कुरई विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम बादलपार-सापापार के मध्य से गुजरने वाली नेवरी नदी जलमग्र हो गयी चारो ओर अथाह जल नदी से उफानते हुये सीमाओं को तोड़कर बह रहा था । नदी में आयी इस बाढ़ से बादलपार सपापार क्षेत्र के कृषको की सैकड़ों एकड़ भूमि में लगी मक्का व धान की फसल को बाढ़ बहा कर ले गयी । क्षेत्रिय कृषको ने बताया कि बुधवार को प्रात: 5 बजे से 10 बजे तक अनवरत जारी मूसलाधार बारिश के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। बताया गया है कि नेवरी नदी के दोनों ओर स्थित खेतों एवं बन्धियों में लगी फसल को नदी के बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ बहा कर ले गया, जिससे खरीफ फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है।

    बताया गया है कि इस प्राकृर्तिक आपदा से क्षेत्र के दर्जनों गाँव के किसानों को बड़ी क्षति हुई है। हाल ही में लाखों रुपये की लागत लगाकर फसल की बोवनी करने वाले किसानों के समक्ष यह आपदा “दुबरे पर दो आषाढ़” की कहावत को चरितार्थ करने वाली सिद्ध हो गई है। इस क्षेत्र के सैकड़ों पीडि़त किसानों द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन,राजस्व विभाग सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव से बाढ़ से चौपट हुई फसलों की शत-प्रतिशत क्षतिपूर्ती दिलाये जाने की माँग की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!