छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिलाइफस्टाइलविचारसिवनी

कलचुरी समाज को विधायक ने सामाजिक भवन के निर्माण हेतु 5 लाख रूपये प्रदान की

बरघाट यशो:- तहसील के कलचुरी (कलार) समाज ने बरघाट नगर में निर्माणाधीन अपने सामाजिक भवन हेतु क्षेत्रीय विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया से भेंट कर विधायक निधी की मांग की थी। जिस पर विधायक जी के द्वारा तत्काल सहमति देते हुये अपनी निधी से 5 लाख रूपये की राशि प्रदान करने का अनुमोदन पत्र सामाजिक जनों को प्रदान किया गया है। विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया की इस सहृदयता तथा सद्भावना के प्रति बरघाट कलचुरी समाज ने विधायक जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है तथा धन्यवाद ज्ञापित किया है।
उल्लेखनीय हो कि बरघाट के कलचुरी समाज के जागरूक बंधुओं ने अपनी संस्था का पंजीयन वर्ष 2015-16 में ही करा लिया था। और उसके बाद दानवीर स्व. टंकीलाल सूर्यवंशी जी के द्वारा दान दी गयी भूमि को भी विधिवत प्रक्रिया से अपनी पंजीकृत सामाजिक संस्था के नाम से नामांतरण करा लिया था। तब से ही समाज के पदाधिकारी गण सामाजिक भवन के निर्माण हेतु सभी जरूरी प्रक्रियाओं को पूर्ण कराने हेतु प्रयासरत हैं। इसी कड़ी मे विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया से भी राशि की मांग की गयी थी, जिस पर माननीय विधायक जी ने त्वरित कार्यवाही करके 5 लाख रूपये की राशि कलचुरी समाज को प्रदान कर दी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button