मध्यप्रदेशराजनीतिहेल्थ

जिले में लगातार बढ़ रही डेंगू पीडि़त मरीजों की संख्या, निगम प्रशासन लापरवाह

    छिंदवाड़ा यशो:- विगत दिनों से जिले में डेंगू पेसेन्ट की संख्या हजारों मे पहुंच गई है वार्ड नं. 13 मे डेंगू पॉजिटिव बढ़ते ही जा रहे है, इस बीमारी के चलते कुछ लोग मौत के घाट भी उतर रहे है, और नगर निगम द्वारा नालियों में कोई दवाई छिड़काव नहीं किया जाता, मात्र दिखावे के लिए मच्छर नाशक यंत्र वाली गाड़ी (फागिंग मशीन) घुमा दी जाती है, जिसका कोई विशेष असर नहीं होता।

जिले में लगातार बढ़ रही डेंगू पीडि़त मरीजों की संख्या, निगम प्रशासन लापरवाह - Seoni News

    कर्मचारियों और प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय, बंगले तरफ बस साफ सफाई देखने को मिलती है बाकी निगम को आम नागरिकों के प्रति नगर निगम प्रशासन लापरवाही का परिचय दे रहा है। विश्व हिन्दु परिषद के जिला गौ रक्षा प्रमुख पं. ऋषभ तिवारी ने मांग की है नगर निगम प्रशासन अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाये जिससे कि बीमारी से लोगों को राहत मिले ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button