खेलमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनी

सिवनी में नन्हे सितारों की चमक, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 19 बच्चों को मिला सम्मान

जिला स्तरीय नन्हे सितारे प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Seoni 29 January 2026
सिवनी यशो:-  जिले की शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के जीवन कौशल विकास के उद्देश्य से ओपन लिंक फाउंडेशन (विनोबा ऐप) के माध्यम से संचालित “नन्हे सितारे” नवाचारपूर्ण उपक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र सिवनी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम 20 नवंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 तक जिले की समस्त शासकीय शालाओं में आयोजित किया गया था।

विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक हुआ चयन

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर कहानी वाचन, कविता पाठ, स्पोकन इंग्लिश एवं स्पेलिंग बी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कुल 1357 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। शिक्षकों द्वारा गतिविधियों से संबंधित अधिकतम दो मिनट के वीडियो तैयार कर विनोबा ऐप पर अपलोड किए गए। विनोबा टीम द्वारा मूल्यांकन के उपरांत 82 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

कलेक्टर के निर्देशन में उत्कृष्ट विद्यालय में प्रतियोगिता

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिला स्तरीय नन्हे सितारे प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार 29 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सिवनी में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अंजली शाह,

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम,

जिला परियोजना समन्वयक एम.के. बघेल एवं

ओपन लिंक फाउंडेशन की राज्य प्रमुख श्रीमती चित्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन कर किया गया।

बच्चों को आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का संदेश

कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में कलेक्टर श्रीमती पटले ने बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि-

प्रत्येक बच्चे को आत्मविश्वास के साथ गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि-

हर बच्चे की सीखने की क्षमता अलग होती है और

शिक्षकों को चाहिए कि वे इन क्षमताओं को पहचानकर बच्चों के समग्र विकास के लिए कार्य करें।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अंजली शाह ने भी बच्चों,

अभिभावकों एवं शिक्षकों को भविष्य में और बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

19 विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 19 विद्यार्थियों का प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

चयनित विद्यार्थियों को माननीय कलेक्टर महोदया द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में चयनित 82 विद्यार्थी, उनके मार्गदर्शी शिक्षक, अभिभावक, निर्णायक दल, ओपन लिंक फाउंडेशन की टीम तथा

जिला शिक्षा केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

प्रतिभागियों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था ओपन लिंक फाउंडेशन द्वारा की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य महेश गौतम, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी का विशेष योगदान रहा।

https://singraulimirror.in/news/national-children-s-award-19-children-will-receive-the-prime-minister-s-national-children-s-award-o

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!