सिवनी

पाईप लाईन क्षतिग्रस्त करने वाले व्यक्ति पर जुर्माना कार्यवाही कर वसूली गई मरम्मत की राशि

Seoni 16 January 2025
सिवनी यशो:- प्रबंधक जल निगम सिवनी अभिषेक प्रधान द्वारा बताया गया कि मंगलवार 14 जनवरी को सिद्धघाट समूह नलजल योजना से पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घंसौर, सी.ई.ओ. जनपद पंचायत धनौरा तथा जल निगम के अधिकारीयों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर पाया कि ग्राम बरेली के व्यक्ति द्वारा मुरम खुदाई के दौरान पाईपलाईन को क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। जिससे योजना से जुडे 17 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी।

जिससे संबंधित व्यक्ति पर कार्यवाही करते हुए क्षतिग्रस्त पाईप लाईन के सुधार कार्य में होने वाले व्यय का जुर्माना पंचायत के माध्यम लिया गया है। जल निगम द्वारा संबंधित संविदाकार से पाईप लाईन का सुधार कार्य पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति दुरूस्त करा दी गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!