क्राइमराजनीतिसिवनी

युवक को जूतों की माला पहनाने वाला सरपंच गिरफ्तार

   सिवनी यशो:- सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे चप्पल की माला पहनाने के मामले में पुलिस ने सरपंच सुधीर जैन समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिन पूर्व छतरपुर गांव में एक युवक को शराबी समझकर सरपंच सहित कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी और महिलाओं ने उसको जूतों की माला पहनाई थी। साथ ही इस कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया था।

जिसके बाद में पीडि़त युवक ने कान्हीवाड़ा थाने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को सरपंच समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि युवक के साथ मारपीट और जूतों की माला पहनाने के मामले में सरपंच सुधीर जैन सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। यह था मामलाजिले के छतरपुर ग्राम में 9 जुलाई को एक युवक गांव की किराना दुकान में सामान लेने गया था। जहां सरपंच ने शराबी समझकर युवक की पिटाई कर दी थी और कुछ महिलाओं ने उसे जूतों की माला पहना दी थी। दरअसल, छतरपुर ग्राम की महिलाओं ने शराबबंदी की मुहिम छेड़ी है।

जिसके चलते ग्राम में शराब की बिक्री और पीने पर प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन युवक सहतर अहीर पर शराब पीने की शंका के कारण मारपीट कर जूतों की माला पहनाई गई थी। इस घटना के बाद पीडि़त ने कान्हीवाड़ा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी। पीडि़त की शिकायत के बाद मारपीट और अन्य धाराओं में सरपंच सुधीर जैन सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!