धर्मसिवनी

एकत्व महिला परिषद ने गुरूपूर्णिमा पर्व पर किया शिक्षकों का सम्मान

बच्चों को बांटी स्टेशनरी व पढऩे का सामान

सिवनी यशो:- गुरू शिष्य का पर्व गुरूपूर्णिमा के अवसर पर दिगंबर जैन समाज के अखिल भारतीय एकत्व महिला परिषद की महिलाओं ने शासकीय प्राथमिक शाला सिवनी में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नीलम बाझल प्रीति कौशल अंजली जैन, सुमन जैन, सुनीता जैन सहित जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता जैन, उपाध्यक्ष सुनीता जैन सचिव सीमा बैसाखिया कोषाध्यक्ष सुनीता बैसाखिया की उपस्थिति में बच्चों को स्टेशनरी तथा पानी की बाटल आदि सामग्री का वितरण किया गया, इस अवसर पर सदस्यगणों में नीलम सुधीर जैन, सुरभि कौशल, अभिलाषा जैन, सुधा बाझल सहित शाला की अध्यापिका श्रीमती गायत्री साहू एवं अन्य शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

      इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी नीलम बाझल ने कहा कि जीवन में गुरू का विशेष महत्व है जिसे गुरू का आशीष मिलता है उसके सारे काम सिद्ध हो जाते है श्रीमती प्रीति जैन ने काह कि अखिल भारतीय एकत्व महिला परिषद ने हमेशा हर वर्ग के बीच जाकर उनके सुख दुख को समझने का प्रयास किया है, यह संस्था राष्ट्र हित में संस्कारों का बीजारोपण करती है। श्रीमती अंजली जैन ने कहा संगठन में बहुत शक्ति होती है, परिषद की महिलाये हर समाज में जाकर रचनात्मक सोच के साथ कार्य कर रही है परिषद की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता जैन ने कहा कि किसी भी कार्य में हम महिलायें पीछे नहीं है इस शाला में इन बच्चों के बीच हमें हार्दिक प्रसन्नता हुई है। उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन ने कहा कि बच्चों में पढ़ाई से ही मंजिल मिलती है उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए, श्रीमती सुरभि जैन ने एकत्व महिला परिषद के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!