सिवनी

पूरी रात रही गोल, नगर होते रहा हलाकान

सिवनी और लखनादौन से आने वाली 11 के वी सप्लाई लाइनों में आया फाल्ट 19 घंटों तक रही क्षेत्र की बिजली गुल,

छपारा यशो:- वर्तमान समय में हो रही रुक-रुक कर बारिश से जहां गर्मी और उमस से आमजन परेशान हैं तो वहीं शनिवार शाम से नगर में सिवनी और लखनादौन से पहुंचाने वाली 11 के वी सप्लाई में गत दिनों 20 जुलाई को दोपहर लगभग दो बजे से फाल्ट आने से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिसके फाल्ट ढूंढने और सुधार कार्य में बिजली कर्मचारियों को पूरे 19 घंटे तक का समय लग गया जिससे पूरी शनिवार की रात बिना बिजली के गर्मी और मच्छरों से क्षेत्रीय जनों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वही विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 20 जुलाई को दोपहर हुई तेज बारिश में लखनादौन की ओर से आने वाली लाइन के खंभों के तार गणेशगंज के नजदीक ग्राम कुहिया के पास फाल्ट को लगातार आकाशीय बिजली गडग़ड़ाहट भरे खराब मौसम होने की बजह से रात लगभग 10:30 बजे सुधार कार्य किया गया जिसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई वहीं सिवनी से मिलने वाली बिजली लाइन में भी बाधा आने से नगर सहित क्षेत्रीय ग्रामों को दी जाने वाली सभी बिजली आपूर्ति बंद रही जो दूसरे दिन रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे बहाल हुई और लगातार इतने लंबे समय तक लाइट के बंद होने से सभी को खासी परेशानी हुई ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!