मध्यप्रदेशराजनीति

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल

भाजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर राष्ट्रवाद, एकात्मता, आत्मनिर्भर भारत और संगठन की भूमिका पर हुआ मंथन। वक्ताओं ने कहा- धारा 370 हटने से डॉ. मुखर्जी का संकल्प साकार हुआ।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती भाजपा सम्मेलन, शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने रखे विचार

Bhopal 05 July 2026
भोपाल यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर स्मरण पक्ष के अंतर्गत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन को भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने रखे विचार

वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन, देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके योगदान, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा तथा भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा पर विस्तार से अपने विचार रखे।

यह भी पढ़े :- लोकार्पण के तीन दिन बाद ही बह गई करोड़ों की सड़क, पहली बारिश ने खोली निर्माण तंत्र की पोल

डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और दूरदृष्टि का प्रतीक: शिवप्रकाश

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रनायक थे। उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न हिस्सा है तो इसके पीछे डॉ. मुखर्जी की दूरदृष्टि और दृढ़ नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने रखे विचार

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद देश की अखंडता बनाए रखने के लिए पहला सर्वोच्च बलिदान डॉ. मुखर्जी ने दिया। जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया और अंततः अपना जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़े :तामिया की वादियों में सजेगा सावन महोत्सव, कलेक्टर बोले— पर्यटकों के लिए बनेगा अविस्मरणीय अनुभव

शिवप्रकाश ने कहा कि तत्कालीन परिस्थितियों में पाकिस्तान द्वारा पूर्वी पाकिस्तान के लिए भारत के भीतर गलियारा बनाए जाने की मांग का डॉ. मुखर्जी ने दृढ़ता से विरोध किया। उनके निर्णयों ने देश की भौगोलिक एकता को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने रखे विचार

उद्योग, शिक्षा और आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वालों में थे डॉ. मुखर्जी

उन्होंने कहा कि आज देश जिस औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उसकी वैचारिक नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बहुत पहले रख दी थी। उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने लघु, कुटीर एवं बड़े उद्योगों के विकास के लिए ठोस नीतियां बनाई।

शिवप्रकाश ने कहा कि डॉ. मुखर्जी भारतीय भाषाओं में शिक्षा, रोजगारपरक शिक्षा प्रणाली और स्वदेशी उद्योगों के प्रबल समर्थक थे।

यह भी पढ़े :हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व का एक वर्ष पूर्ण, छिंदवाड़ा और सिवनी भाजपा ने दी बधाई

उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए भारतीय भाषाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया तथा भारतीय शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

धारा 370 हटाकर पूरा हुआ डॉ. मुखर्जी का सपना: डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे” का जो संकल्प लिया था, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 और 35ए हटाकर साकार किया गया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने रखे विचार

उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर पूरी तरह भारतीय संविधान की मुख्यधारा से जुड़ चुका है और वहां विकास की नई संभावनाएं खुली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। रक्षा उत्पादन, बुनियादी ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था और निवेश के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। आज भारत 90 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है।

यह भी पढ़े :-नर्मदा संरक्षण का मेगा प्लान: ‘नमन मिशन’ से बदलेगी पूरी घाटी, हर महीने खुद समीक्षा करेंगे सीएम मोहन यादव

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भी औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में रक्षा उत्पादन, अधोसंरचना विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अनेक बड़े प्रकल्प प्रारंभ किए जा रहे हैं। इस वर्ष प्रदेश को हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, शिवप्रकाश, डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल ने रखे विचार

भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है: हेमंत खंडेलवाल

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा, संगठन और राष्ट्र सेवा के मूल्यों पर आधारित संगठन है।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ का राष्ट्रवादी विचार आज भाजपा के माध्यम से विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक संगठन के रूप में विकसित हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाना है।

पार्टी का प्रत्येक बूथ राष्ट्र निर्माण की इकाई है और कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं से विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

सम्मेलन में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संगठन के संस्कारों और सेवा की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन रविंद्र यति ने किया तथा आभार राजकुमार विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। सम्मेलन में मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, गौरव रणदिवे, प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. तेज बहादुर सिंह, महापौर मालती राय, जसवंत सिंह हाड़ा, ध्रुवनारायण सिंह, किशन सूर्यवंशी, मुकेश राय, प्रदीप शेखावत, चेतन भार्गव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://www.jagran.com/editorial/apnibaat-pm-modi-syama-prasad-mookerjees-vision-for-strong-india-40296110.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button