WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

सेवा निवृत्त हुए 28 कर्मचारियों का कलेक्टर सुश्री जैन ने किया सम्मान 

पी पी ओ के साथ एक एक पौधा दिया और पुष्प गुच्छ भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी सेवा निवृत्त हुए 28 कर्मचारियों का कलेक्टर सुश्री जैन ने किया सम्मान  - Seoni News

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने माह जुलाई एवं अगस्त में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए 28 शासकीय सेवकों को पेंशन पेमेन्ट आर्डर (पी.पी.ओ.) का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी एल चनाप, जिला कोषालय अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
      पीपीओ वितरण कार्यक्रम में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को एक-एक पौधा एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया साथ ही सभी के उज्जवल भविष्य के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
      इन्हें किया गया पीपीओ का वितरण-  नूरसिंह बोपचे, सहायक ग्रेड-2, रामाकांत शर्मा सहायक विकास विस्तार अधिकारी, श्रीमती पूनम भगत एएनएम, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, आरक्षक, मदन तिवारी सहायक शिक्षक, नवल किशोर सोलंकी सहायक शिक्षक,  सुभाष भाउरे ड.श्रेणी शिक्षक, कृष्ण कुमार दुबे सहायक शिक्षक, श्रीमती गायत्री साहू सहायक शिक्षक, श्रीमती राजकुमारी श्रीवास्तव प्राथमिक शिक्षक, श्रीमती लक्ष्मी बाई गोस्वामी रसोईया, ओम प्रकाश तिवारी सहायक शिक्षक, बाजीराव तुरकर प्रधान पाठक, श्रीमती साधना ठाकुर प्रहरी, मोहम्मद अशरद खान मुख्य आरक्षक,मंगल सिंह उइके भृत्य,  डिमाक चंद चौहान वन क्षेत्रपाल, नारायण प्रसाद डहेरिया वन क्षेत्रपाल, रसिदा हुसैन सहायक शिक्षक, यतेन्द्र सिंह परिहार सहायक शिक्षक, जयराज परवार वनपाल, शेख हनीफ कुरैशी सहायक शिक्षक, नवी सिंह मरकाम डाक रर्नर, श्रीमती कमला अवधिया सहायक शिक्षक, अशोक कुमार श्रीवास्तव रीडर, श्रीमती उषा बैस उच्च श्रेणी शिक्षक, गोपाल प्रसाद नामदेव सहायक ग्रेड-3, उमा प्रसाद बघेल नेत्र सहायक को पीपीओ वितरण किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!