गुमतरा पेंच बफर जोन में बाघ का हमला, सिंचाई करने निकले युवक की मौके पर मौत
हमले के बाद गांवों में दहशत, ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
गुमतरा पेंच बफर जोन में बाघ का हमला, सिंचाई करने निकले युवक की मौके पर मौत
हमले के बाद गांवों में दहशत, ग्रामीणों ने रात में गश्त बढ़ाने की उठाई मांग
Chhindwara 17 January 2026
छिंदवाड़ा/बिछुआ यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अंतर्गत गुमतरा गांव में शुक्रवार–शनिवार की दरम्यानी रात लगभग
11:30 बजे बाघ के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक राजकुमार कहार (38 वर्ष) पिता सीताराम कहार,
सिंचाई के लिए अकेले खेत की ओर निकले थे।
इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर बाघ ने अचानक हमला कर दिया।
गंभीर चोटें आने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
कक्ष क्रमांक: PF-1409, लालमाटी क्षेत्र
घटना की सूचना मृतक के छोटे भाई राजेश कहार द्वारा पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन को दी गई।
मौके पर बाघ के पगमार्क भी पाए गए, जिससे प्रथम दृष्टया बाघ द्वारा हमला किया जाना पुष्टि हुआ।
सूचना मिलते ही वन विभाग एवं पुलिस थाना बिछुआ का अमला मौके पर पहुंचा।
शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बिछुआ पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गांवों में दहशत का माहौल
घटना के बाद गुमतरा सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों ने रात के समय जंगल एवं बफर क्षेत्र में जाने पर रोक लगाने
और नियमित गश्त की मांग की है।
“टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा मृतक के छोटे भाई को शासन नियम अनुसार
सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान कर दी गई है।
– पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन
मौके पर मौजूद अधिकारी:
एसडीओ अतुल पारधी,
गुमतरा रेंजर बलवंत सिंह कैशवाल,
थाना प्रभारी सतीश उइके,
वनरक्षक इनायत अली



