WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

दतनी के समीप बाघ की मौत, मौत का कारण अज्ञात

सिवनी 13 नवंबर
सिवनी यशो:- सिवनी दक्षिण वन मंडल (Seoni South Forest Division) के सिवनी परिक्षेत्र के अंतर्गत गोपालगंज बीट के दतनी तालाब के पास एक बाघ  (Tiger) मृत अवस्था में प्राप्त होने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है । जानकारी के अनुसार बुधवार को बाघ दतनी तालाब के पास देखा गया और वह अस्वस्थ दिखाई दे रहा था जिसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों ने पेंच टाईगर रिजर्व के पशु चिकित्सक को दी और रेस्क्यू दल को बुलाया गया था परंतु रेस्क्यू दल के पहुँचने के पूर्व ही बाघ की मौत हो गयी ।

जब रेस्क्यू दल पहुँचा तब बाघ मर चुका था। विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा बाघ के शव को सुरक्षित करते हुये लामाज्योति रेस्ट हाऊस में रखा गया है । मृत बाघ का शव परिक्षण एवं अंतिम संस्कार गुरूवार को किया जायेगा।
बाघ के मरने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है । मौत की सही वजह पोस्टमार्टम के पश्चात ही प्राप्त हो सकेगी परंतु माना जा रहा है कि बाघ की मौत स्वाभाविक हुई है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!