छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारसिवनीहेल्थ

वन्य प्राणियों की सुंदर झलक सहज ही दिख रही पर्याटको को

चोटिल हुई टी20 बाघिन (लंगडी) को स्वस्थ्य अवस्था में जलस्त्रोंतों के पास चहलकदमी करते हुए देखा गया

सिवनी 07 जून २०२३ सिवनी यशो:- पेंच टाईगर रिजर्व इन दिनों आनंद बिखेर रहा है जहाँ नन्हें शावको ने इस उद्यान में आगाज किया है वही बाघों की स्वच्छंद चहलकदमी पर्याटको के लिये सुखद अनुभूति से आनंदित करा रहा है ।
पिछले दिनों सुबह सफारी के दौरान पर्यटको ने टी20 बाघिन (लंगडी) को बड डोबरी के पास चोटिल अवस्था में देखा था जिसका इलाज 30 मई को पेंच टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक डाँ. अखिलेश द्वारा किया था । पर्याटको ने इस बाघिन को बुधवार के दिन कर्माझिरी वन क्षेत्र स्थित जलस्त्रोतो के पास अपनी प्यास बुझााते हुये और पानी में चहलकदमी करते हुए दिखाई दी जिसे पर्यटको ने कैमरों ने कैद कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि यह बाघिन कि अनुमानित आयु 16 वर्ष है और अपनी आयु के अनुरूप यह स्वस्थ है ट्रीटमेंट के बाद बाघिन की निगरानी पेंच प्रबंधन द्वारा की जा रही है जिस पर स्वस्थ्य अवस्था में बुधवार को कर्माझिरी वन क्षेत्र में यह बाघिन जलस्त्रोतो से प्यास बुझााते हुए तथा चहलकदमी करते हुए दिखाई दी है।

पाटदेव की बहन लक्ष्मी बाघिन ने दिखायी सुंदर झलक

 

वन्य प्राणियों की सुंदर झलक सहज ही दिख रही पर्याटको को - Seoni News
इसके साथ ही वन्य प्राणियों के लिये जलस्रोत आकर्षित कर रहा है गर्मी के कारण वन्य प्राणी अपनी प्यास बुझाने जल स्रोतो के नजदीक आकर पर्याटको को आसानी से दिख रहे है । पिछले दिनों इंदौर से आये हुये रिकेंश शाह एवं धीरेन पटेल को पेंच नेशनल पार्क के टुरिया वन क्षेत्र में जलस्त्रोत्र से अपनी प्यास बुझाते हुये पाटदेव बाघिन की बहन लक्ष्मी नजर आई। जलस्त्रोत में प्यास बुझाने के दौरान लक्ष्मी बाघिन की परछाई पानी पर स्पष्ट दिख रही है । इस मनोरम दृश्य को उन्होंने अपने कैमरे में कैद किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button